Advertisment

Delhi Weather Update: 40 डिग्री का पारा बढ़ाएगा गर्मी का तापमान, जानिए IMD का अनुमान कैसा

दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी पड़ने का अनुमान है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
Delhi Weather Update: 40 डिग्री का पारा बढ़ाएगा गर्मी का तापमान, जानिए IMD का अनुमान कैसा

नई दिल्ली। Delhi Weather Update दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी पड़ने का अनुमान है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

Advertisment

मौसम विभाग ने जारी किया अनुमान

मौसम विभाग ने आज तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है। रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गयी।

जानिए वायु की गुणवत्ता

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 130 दर्ज किया गया।गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Rainy System Heat Wave Delhi Weather Update Delhi News
Advertisment
चैनल से जुड़ें