Advertisment

Delhi Weather Update: आज मौसम का अंदाज होगा सुहाना, बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है।

author-image
Bansal News
Delhi Weather Update: आज मौसम का अंदाज होगा सुहाना, बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। Delhi Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है।

Advertisment

मौसम विभाग का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 6.5 मिमी बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तामपान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जाने प्रदूषण का मानक

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह सवा नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Weather Updates weather update today weather update in ap weather update for india weather update weather today weather news weather in delhi Weather forecast weather today weather report sindh weather update latest weather update india weather update Delhi-NCR Weather Update Delhi Weather Updates Delhi Weather Update Delhi Weather Today Delhi Weather News Delhi Weather delhi rain Delhi News delhi ncr weather delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें