Advertisment

Delhi Weather Update: राजधानी में आज हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और छिट-पुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की।

author-image
Bansal News
Delhi Weather Update: राजधानी में आज हुई झमाझम बारिश, IMD  ने जारी किया  ‘ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली। Delhi Weather Update दिल्ली में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में महत्वपूर्ण सड़कों पर जलजमाव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और छिट-पुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की। इस दौरान दृश्यता कम हो सकती है, यातायात बाधित हो सकता है वहीं कच्ची सड़कों एवं कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है।

Advertisment

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मानसून की वापसी से ठीक पहले हुई ताजा बारिश से वर्षा में कमी (सितंबर में अब तक 46 फीसदी) को कुछ हद तक पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे हवा भी साफ रहेगी और तापमान भी नियंत्रित रहेगा। शहर में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक दोपहर दो बजे 61 (संतोषजनक श्रेणी) दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।

सफदरजंग वेधशाला ने सितंबर में अब तक 58.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है जबकि सामान्य स्तर 108.5 मिलीमीटर है। उत्तर पश्चिम भारत में अनुकूल मौसम प्रणाली नहीं रहने के कारण अगस्त में 41.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो करीब 14 वर्षों में सबसे कम है। दिल्ली में एक जून से 405.3 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य 621.7 मिलीमीटर बारिश से कम है। आईएमडी ने मंगलवार को कहा था कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 17 सितंबर है और यह सामान्य तारीख से तीन दिन बाद दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों और पास के कच्छ से लौट चुका है।

Advertisment
Weather Updates weather update today weather update in ap weather update weather today weather news weather in delhi Weather forecast weather UP Weather update sindh weather update Monsoon Update india weather update imd weather update Delhi-NCR Weather Update Delhi Weather Updates Delhi Weather Update Delhi Weather Today Delhi Weather News Delhi Weather Delhi Temperature delhi rain Delhi News delhi ncr weather delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें