Advertisment

Delhi Weather Update: तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश ! आईएमडी ने जारी किए पूर्वानुमान, जानें खबर

मौसम कार्यालय ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

author-image
Bansal News
Delhi Weather Update:  तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश ! आईएमडी ने जारी किए पूर्वानुमान, जानें खबर

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम कार्यालय ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

Advertisment

मौसम विभाग के पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/09/JaqmugAQlGvWrTMq.mp4"][/video]

आने वाले दिन होगी झमाझम बारिश

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि मंगलवार को सुबह करीब 9.15 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

Advertisment
Weather Updates weather update today weather update in ap weather update weather today weather news weather in delhi Weather forecast weather UP Weather update latest weather update india weather update Delhi-NCR Weather Update Delhi Weather Updates Delhi Weather Update Today Delhi Weather Update Delhi Weather Today Delhi Weather News Delhi Weather Delhi Temperature delhi rain Delhi News delhi ncr weather delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें