/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Delhi-Weather-Update-1.jpg)
नई दिल्ली। Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जाने मौसम विभाग के पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया है, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
जाने मौसम में आगे क्या
विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही जल्द ही ठंड के मौसम की शुरूआत होने वाली है जिसके लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान फिलहाल नहीं दिए है कि, ठंड कब दस्तक दे सकती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें