Advertisment

Delhi Weather : दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Delhi Weather : दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

author-image
Bansal News
Delhi Weather : दिल्ली में शीतलहर, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी बृहस्पतिवार को शीत लहर (Cold Wave) की चपेट में आ गई। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्द, शुष्क पश्चिमी हवाओं के मैदानी इलाकों में बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी (IMD) ने यह जानकारी दी।

Advertisment

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय (Degree Celsius) या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है।

शहर मंगलवार को भी शहर शीत लहर की चपेट में ही था, क्योंकि न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भी शहर में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Advertisment
दिल्ली शीतलहर दिल्ली न्यूनतम तापमान weather news delhi weather news Delhi Weather News Delhi Weather Alert Delhi Weather Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें