Advertisment

Delhi Weather : दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

Delhi Weather: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

author-image
Bansal News
Delhi Weather: आज दिल्ली में होगी हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार Delhi Weather को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य से दो डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 68 प्रतिशत दर्ज की गई और शहर में पिछले 24 घंटे में पांच मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Weather Updates Delhi Weather Samachar Delhi Weather News Hindi Delhi Weather News Delhi Weather Alert Delhi Weather Breaking News Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें