Advertisment

Delhi Weather Alert : दिल्ली में फिर चल सकती है शीत लहर

Delhi Weather Alert : दिल्ली में फिर चल सकती है शीत लहर

author-image
Bansal News
Delhi Weather Alert : दिल्ली में फिर चल सकती है शीत लहर

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दिल्ली (Delhi) में अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस (Degree Celsius) तक गिरने का अनुमान है तथा यहां फिर शीत लहर (Cold Wave) चल सकती है।

Advertisment

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Shrivastava) ने बताया कि अधिकतम तापमान के लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली बफीर्ली हवाओं से तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शहर में अगले दो-तीन दिन तक शीत लहर चलने का अनुमान है।’’

आईएमडी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान (Minimum Tempearture) के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर और न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर भीषण शीत लहर की घोषणा कर देता है।

Advertisment

न्यूनतम तापमान सोमवार को 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि इस महीने में अभी तक का सबसे कम अधिकतम तापमान था।

मौसम विभाग मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली मौसम Weather News today weather news Minimum Tempearture Delhi Weather Updates Delhi Weather Today Delhi Weather News Delhi Weather Alert Delhi Cold Waves Today Delhi Cold Waves News Delhi Cold Waves Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें