Advertisment

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, यूपी में ठंड से राहत, MP-CG में जारी है ठंड का सितम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम हर दिन बदल रहा है। आज घना कोहरा है और मौसम विभाग ने और बारिश का अनुमान जताया है। छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का दौर जारी है, राजधानी लखनऊ में शनिवार 18 जनवरी को सुबह घने कोहरे के बाद तेज धूप निकली। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के कारण मध्यप्रदेश के अधिकांश शहरों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। दिन में चली सर्द हवाओं की वजह से दिन के पारा में गिरावट हो गई है।

author-image
Ashi sharma
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, यूपी में ठंड से राहत, MP-CG में जारी है ठंड का सितम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली का मौसम हर दिन करवट ले रहा है। आज शनीवार 18  जनवरी को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी में राजधानी में और बारिश होने वाली है। बारिश से पहले क्षेत्र में कोहरे की मोटी चादर छा जाएगी। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर अब मौसम अलग-अलग रंग दिखाएगा।

Advertisment

पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। 19 से 21 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहेगा।

मध्यम कोहरा रहेगा। 22 और 23 जनवरी को एक बार फिर बारिश और तूफान आएगा। शाम और रात के समय बारिश की गतिविधियां होंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री रहेगा।

यूपी में ठंड से राहत

https://twitter.com/ANI/status/1880448124906508398

राजधानी लखनऊ में शनिवार 18 जनवरी को सुबह घने कोहरे के बाद तेज धूप निकली। इसके कारण तापमान तेजी से बढ़ा और 24.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इसके चलते रात से सुबह तक ठंड बढ़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार सुबह तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Advertisment

इसके बाद पश्चिमी हवाएं तेजी से पीछे छूटे खाली स्थान को भर देंगी। इसके कारण हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही उत्तर-पश्चिम से आने वाली यह हवा पिघलने की प्रक्रिया को बढ़ाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक ठंड, बूंदाबांदी और कोहरा जारी रह सकता है।

एमपी में जारी ठंड का प्रकोप

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के कारण मध्यप्रदेश के अधिकांश शहरों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। राज्य के 50 जिलों में कोहरा छाया रहा। दिन में चली सर्द हवाओं की वजह से दिन के पारा में गिरावट हो गई है।

इससे शुक्रवार दिन में कड़ाके की ठंड का असर रहा। घने कोहरे के चलते ग्वालियर में विजिबिलिटी शून्य रह गई। शनिवार को एमपी के ज्यादातर शहरों में कोहरा छाया रहेगा। कई शहरों में कोल्ड डे और शीतलहर की संभावना है। अगले 3 से 4 दिन तक राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।

Advertisment

मौसम साफ होते ही रात के पारा में गिरावट होगी। अभी दिन में बादल और उत्तरी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है। मध्यप्रदेश में जनवरी की ठंड पिछले वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का दौर जारी

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का दौर जारी है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, खासकर नारायणपुर जैसे इलाकों में, जहां तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होने की संभावना जताई है।

तापमान में 2 डिग्री तक हो सकती है गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बस्तर संभाग में भी ठंड का प्रभाव 19 जनवरी तक बना रहेगा, इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और यातायात पर असर पड़ सकता है।

Advertisment

राजधानी में ठंड का असर

दुर्ग में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ऊंचा तापमान रहा। वहीं, नारायणपुर में सबसे ठंडा मौसम रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी (CG Weather Update) रायपुर में भी ठंड का असर दिख रहा है, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वाहन चलाते समय रहें सतर्क

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है। खासकर सुबह के समय कोहरा छाए रहने से सड़कों पर धुंधलापन हो सकता है, जिससे लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत हो सकती है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और कोहरे में वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- Weather of MP: सर्द हवाओं से ठिठुरा एमपी, भोपाल में कोल्ड डे अलर्ट, इंदौर-ग्वालियर समेत इन शहरों में छाए रहेंगे बादल

weather update Weather forecast aaj ka mausam weather today मौसम अपडेट वेदर अपडेट आज का मौसम मौसम आज का तापमान temperature toda
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें