Delhi Traffic Schedule: देश में सांप्रदायिक दंगे जहां पर भड़कते जा रहे है वहीं पर आज 14 जून को राजधानी दिल्ली में लोगों को आवाजाही में दिक्कत आने वाली है जहां पर आज रूट और ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए है।
जानें क्या बदला व्यवस्था
आपको बताते चलें कि, अकबर रोड के पास के इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। इसके मद्देनज़र इलाके में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहीं पर दिल्ली ट्राफिक पुलिस द्वारा कहा गया कि, कृपया सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण इन सड़कों पर यातायात आवाजाही नहीं हो सकेगी, विशेष ट्राफिक व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।कृपया गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से सुबह 7 से 12 बजे के बीच बचें।
कृपया सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण इन सड़कों पर यातायात आवाजाही नहीं हो सकेगी: दिल्ली ट्राफिक पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2022