Advertisment

Delhi Rain Alert: आज सुबह से मौसम हुआ खुशनुमा ! राजधानी के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई जिससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया।

author-image
Bansal News
Delhi Rain Alert: आज सुबह से मौसम हुआ खुशनुमा ! राजधानी के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

नई दिल्ली। Delhi Rain Alert:  दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई जिससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया। लक्ष्मी नगर, आईटीओ, मंडी हाउस, जोर बाग, लाजपत नगर और उत्तरी दिल्ली में हल्की बारिश हुई।

Advertisment

जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा 

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और कंझावला, मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, पालम, गुरुग्राम, मानेसर, हांसी, मेहम, रोहतक तथा भिवानी सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत था।

rains in delhi ncr Rains in Delhi Rain in Delhi NCR Rain in Delhi Rain alert in delhi rain alert imd rainfall alert imd alert heavy rains in delhi heavy rains delhi heavy rain in delhi Delhi Weather Update Delhi Weather News Delhi Weather delhi rains today delhi rains news delhi rains delhi rainfall delhi rain today delhi rain alert delhi rain Delhi News delhi ncr rains delhi ncr rain delhi heavy rains delhi heavy rain delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें