/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/patparganj.webp)
Delhi Patparganj Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। इसके साथ ही दिल्ली के सभी 70 सीटों के चुनावी रुझान भी सामने आने लगे हैं। दिल्ली की कुछ हॉट सीटों की बात करें तो उसमें पटपड़गंज विधानसभा सीट भी आती है।
दिल्ली पटपड़गंज सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रवींद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल कर ली है, जबकि मनीष सिसोदिया की जगह चुनाव में इस सीट से खड़े होने वाले आप प्रत्याशी अवध ओझा यह चुनाव हार चुके हैं।
पटपड़गंज विधानसभा सीट पर हारे मास्टर अवध ओझा
बता दें, पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी चुनावी मैदान में उतरे थे। उनका मुकाबला आप के प्रत्याशी अवध ओझा और कांग्रेस के अनिल कुमार से था। इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक बना हुआ था।
लेकिन, अब यह सामने आ चुका है कि रवींद्र नेगी, जो विनोद नगर से बीजेपी के पार्षद हैं। साथ हीं पिछले दो विधानसभा चुनाव से मनीष सिसोदिया को टक्कर दे रहे थे। उन्होंने IAS, IPS बनाने वाले मास्टर अवध ओझा की चुनावी रणनीतियों को फेल कर दिया है।
दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक, पटपड़गंज उत्तर प्रदेश सीमा के पास स्थित है और पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। आइए जानते हैं, पटपड़गंज विधानसभा रिजल्ट के अपडेट..
Delhi Patparganj Election Result 2025 Live Updates
01:31 PM-
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवींद्र सिंह नेगी ने पटपड़गंज क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का किला तोड़ दिया है। वह 74,060 मतों से जीते हैं। नेगी ने आप उम्मीदवार अवध ओझा को 28,072 मतों के अंतर से हराया।
01:30 PM-
पटपड़गंज विधानसभा सीट से रवींद्र नेगी को 74060 वोट मिले, वहीं अवध ओझा को 45988 वोट मिले।
01:00 PM-
पटपड़गंज में भाजपा प्रत्याशी रवींद्र नेगी चुनाव जीत गए हैं। इस बीच, आप के अवध ओझा करीब 28072 वोटों से चुनाव हार गए हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nvS7cdL6-दिल्ली.webp)
12:20 PM-
पटपड़गंज विधानसभा सीट पर हार के बाद आप के अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने हार के बाद कहा, 'यह मेरी व्यक्तिगत हार है, मैं लोगों से कनेक्ट नहीं कर पाया। मैं जितने लोगों से कनेक्ट कर पाया, मुझे उतने वोट मिले। मैं फिर से लोगों से मिलूंगा और अगला विधानसभा चुनाव फिर से पटपड़गंज से ही लड़ूंगा।'
https://dk3y8l9cftpw0.cloudfront.net/PRD_BansalNews/website-reeL_ojha.mp4
https://twitter.com/ANI/status/1888117578293490051
12:08 PM-
पटपड़ सीट से आप के अवध ओझा 21270 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के रविंदर सिंह नेगी बढ़त बनाए हुए हैं।
12:02 PM-
रविंदर सिंह नेगी 18699 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने लगातार बढ़त बनाई हुई है।
11:46 AM-
पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा 15616 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Delhi-Election2.webp)
11:27 AM-
भाजपा के रविंदर सिंह नेगी 12820 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11:00 AM-
मतगणना के दौरान पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा के रविन्द्र सिंह नेगी ने CWG मतगणना केंद्र पर आप उम्मीदवार अवध ओझा से हाथ मिलाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने CWG स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मतगणना केंद्र पर AAP के उम्मीदवार अवध ओझा से हाथ मिलाया। कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चौधरी भी मौजूद हैं। पटपड़गंज सीट से AAP के अवध ओझा पीछे चल रहे हैं और भाजपा के रविंदर सिंह नेगी आगे चल रहे… pic.twitter.com/WRqX0dAqXb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
10:38 AM-
बीजेपी के रविंद्र नेगी ने 9347 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
पटपड़गंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र सिंह नेगी फिलहाल अवध ओझा से 7729 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को अब तक कुल 18,948 वोट मिले हैं। जबकि अवध ओझा को 11,719 वोट मिले।
10:10 AM-
पटपड़गंज विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी आप (AAP) उम्मीदवार अवध ओझा से आगे चल रहे हैं। आप प्रत्याशी इस समय 5596 वोटों से पीछे हैं।
09:20 AM-
पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र सिंह नेगी और आप प्रत्याशी अवध ओझा मतगणना के दौरान खेलगांव मतगणना केन्द्र पर एक साथ देखे गए।
09:07 AM-
पटपड़गंज विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी अवध ओझा रविंदर सिंह नेगी से आगे हो गए हैं।
08:08 AM-
2020 के चुनाव में पटपड़गंज सीट का परिणाम
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो आप के मनीष सिसोदिया को 70,163 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। तब भाजपा के रविन्द्र सिंह नेगी को 66,956 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के लक्ष्मण रावत को 2,802 वोट मिले। सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार से जीतते रहे हैं, हालांकि इस बार वह जंगपुरा सीट से आप का प्रतिनिधित्व करते दिख रहे हैं।
2015 के चुनाव में पटपड़गंज सीट का परिणाम
इससे पहले 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के मनीष सिसोदिया ने 75,477 वोटों से जीत हासिल की थी। तब भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को 46,716 और कांग्रेस के अनिल कुमार को 16,260 वोट मिले थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें