Advertisment

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

देश में धीरे- धीरे ठंड की दस्तक हो रही है। मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश अपना विकराल रूप धारण किए हुए है।

author-image
Bansal news
Delhi Weather Update: बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार, जानें मौसम का हाल

Weather Update Today:  देश में धीरे- धीरे ठंड की दस्तक हो रही है। मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश अपना विकराल रूप धारण किए हुए है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 अक्टूबर का मौसम अपडेट जारी कर दिया। जिसके अनुसार  दिल्ली-NCR में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। देश की राजधानी में आज अधिकतम तापमान (maximum temperature) 36 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं।

Advertisment

वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। आज कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं।  केरल और माहे की बात करें तो यहां कई जगहों पर भारी बारिश (Heavy Rainfall) हो सकती है। विभाग की मानें तो ना केवल केरल, माहे,ही नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने की संभावना है।

साथ ही 30-40 किमी. प्रति घंटे की गति वाली तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं नॉर्थ ईस्ट के असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में भी बारिश हो सकती है।

यहां तूफानी मौसम 

आईएमडी की मानें तो आज लक्षद्वीप, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन के कई स्थानों पर तूफानी मौसम (हवा की गति 40-45 किमी. प्रति घंटे से लेकर 55 किमी. प्रति घंटे तक) हो सकती है। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने का अलर्ट दिया गया है। देश के ज्यादातर हिस्सों से मानसून की वापसी हो सकती है।

Advertisment

इन जगहों से मानसून की वापसी

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बिहार के अधिकांश हिस्सों,झारखंड के शेष भाग, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से, संपूर्ण गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष भाग, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से, तेलंगाना के अधिकांश भाग, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ  हिस्से इन जगहों से मानसून आज वापस चला जाएग।

ये भी पढें:

Purple Cabbage Health Benefits: हरी पत्ता गोभी की तुलना में कितनी होती है लाभदायक, जान लीजिए इसके शानदार फायदे

Health Update: खाना खाने में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, भूलकर भी ना करें ये चूक

Advertisment

Night Shift Duty: क्या आप भी करते हैं नाइट शिफ्ट? Memory Loss का हो सकता है खतरा

Aaj Ka Panchang: 14 अक्टूबर को इतने बजे तक रहेगी अमावस तिथि, सर्व पितृ अमावस्या का दिन है खास

Dark Circles Home Treatment: आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करने के लिए आज से ही आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Advertisment
weather update weather news aaj ka mausam mausam ki jankari mausam ka haal IMD weather Weather News Hindi mausam ki khabar in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें