Advertisment

Delhi Monsoon Farewell: सितंबर खत्म होते-होते मानसून ने ली विदाई ! जल्द ठंड देगी दस्तक

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की दिल्ली से विदाई हो गई है।

author-image
Bansal News
Delhi Monsoon Farewell: सितंबर खत्म होते-होते मानसून ने ली विदाई ! जल्द ठंड देगी दस्तक

नई दिल्ली। Delhi Monsoon Farewell भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की दिल्ली से विदाई हो गई है। इस साल मानसून के दौरान अत्यधिक असमान वर्षा हुई है। आमतौर पर 17 सितंबर से मानसून वापस जाना शुरू होता है और इसके एक सप्ताह के अंदर दिल्ली से विदा हो जाता है।

Advertisment

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने कहा, “दक्षिण पश्चिम मानसून पंजाब, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और समूची दिल्ली से वापस हो गया है। ” दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने इस मानसून के मौसम में 516.9 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की, जो पिछले वर्ष हुई बारिश (1169.4 मिमी) से आधे से भी कम है।मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में इस मानसून सीजन में राजधानी में कुल 19 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। 19 प्रतिशत या इससे अधिक, कम बारिश होने को 'सामान्य' माना जाता है।

Advertisment

जानें कब कितनी हुई बारिश

दिल्ली में 20 सितंबर तक कम बारिश देखी गई थी। हालांकि, एक चक्रवाती परिसंचरण और एक कम दबाव वाली प्रणाली के एक साथ बनने के कारण 21 सितंबर से 24 सितंबर तक लगातार बारिश हुई, जिससे यह अंतराल काफी हद तक कम हो गया। सफदरजंग वेधशाला में 21 सितंबर तक 49 कम बारिश दर्ज की गई थी, जो तीन दिन लगातार बारिश के बाद 24 सितंबर को 39 प्रतिशत अतिरिक्त हो गई। राजधानी में सितंबर में सामान्य 125.1 मिमी के मुकाबले 164.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दिल्ली में मानसून के मौसम में 22 सितंबर तक 35 प्रतिशत कमी बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन आज (29 सितंबर) तक यह कमी घटकर 19 प्रतिशत रह गई।

Rains in Delhi Rain in Delhi Monsoon Update monsoon news monsoon in india monsoon in delhi 2021 monsoon in delhi monsoon 2022 monsoon heavy rains in delhi heavy rains delhi Delhi Weather Update Delhi Weather delhi rains news delhi rains delhi rain today delhi rain Delhi News delhi monsoon update Delhi Monsoon Today delhi monsoon rain date delhi monsoon news delhi monsoon date update delhi monsoon 2021 delhi monsoon delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें