Advertisment

UMI Conference: दिल्ली मेट्रो-लखनऊ मेट्रो को यात्री सुविधाओं के लिए मिला पुरस्कार, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली मेट्रो और लखनऊ मेट्रो ने शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन-2023 के समापन दिवस पर को एकसाथ सार्वजनिक परिवहन में उत्कृष्टता पुरस्कार जीता।

author-image
Bansal news
G20 Summit 2023: मेट्रो यात्रियों को 9-10 सितंबर को इस स्टेशन से चढ़ने की रहेगी मनाही, सुरक्षा व्यवस्था की सख्त

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो और लखनऊ मेट्रो ने शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन-2023 के समापन दिवस पर रविवार को एकसाथ सार्वजनिक परिवहन में उत्कृष्टता पुरस्कार जीता। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

अधिकारियों के मुताबिक यह पुरस्कार 'सर्वोत्तम यात्री सेवाओं और संतुष्टि वाली मेट्रो रेल' की श्रेणी में है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिल्ली मेट्रो को आज 16वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन और एक्सपो, 2023 में 'सर्वोत्तम यात्री सेवाओं और संतुष्टि के साथ मेट्रो रेल' श्रेणी में 'सार्वजनिक परिवहन में उत्कृष्टता का पुरस्कार' प्राप्त हुआ।’’

तीन दिवसीय शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन और एक्सपो, 2023 रविवार को नयी दिल्ली में संपन्न हुआ। इसकी मेजबानी केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा की गई थी।डीएमआरसी ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के साथ मिलकर यह पुरस्कार जीता है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) फिलहाल लखनऊ मेट्रो और कानपुर मेट्रो का परिचालन करता है।उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार यूपीएमआरसी को लखनऊ मेट्रो के लिए मिला है।

Advertisment

ये भी पढ़ेंं:  

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Motivational Quotes for Business: अगर बिजनिस शुरू करने से पहले नहीं जानीं ये बातें ,तो पड़ेगा पछताना

Chia Vs Sabja Seeds: वेट लॉस के लिए क्या है ज्यादा बेहतर चिया सीड्स या तुलसी के बीज? जानें दोनों के फायदे और खाने का तरीका

Advertisment

Kaam Ki Baat: SBI के ग्राहक हैं तो बिना ATM Card के निकलें कैश, जानिए क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

metro wifi metro commuters Lucknow news lucknow metro Lucknow latest news delhi metro passengers delhi metro free wifi
Advertisment
चैनल से जुड़ें