Advertisment

Delhi Metro Blue Line: 2 अक्टूबर को सेवाएं नहीं रहेगी उपलब्ध ! यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

author-image
Bansal News
Delhi Metro Blue Line: 2 अक्टूबर को सेवाएं नहीं रहेगी उपलब्ध ! यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

नई दिल्ली। Delhi Metro Blue Line: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मरम्मत के काम के कारण दो अक्टूबर को पूर्वार्द्ध के दौरान सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तथा यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली की लाइन को जोड़ती है।

Advertisment

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्टर यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के बीच पटरी पर मरम्मत के निर्धारित काम के कारण दो अक्टूबर 2022 (रविवार) को दोपहर तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।’’ अधिकारियों ने कहा कि दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से द्वारका या द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस दौरान नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 तक ट्रेन सेवाएं दो लूप -द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक उपलब्ध होंगी।’’ उसने कहा कि इस लाइन पर एक छोर से दूसरी ओर जा रहे यात्रियों को इस दौरान यमुना बैंक से ट्रेन बदलनी होगी। डीएमआरसी ने कहा कि इस दौरान रविवार को द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी।

New Delhi metro train delhi metro in delhi metro delhi Metro how to travel in delhi metro delhi metro vlog delhi metro video delhi metro train Delhi Metro Station Delhi Metro Rail Corporation delhi metro news today Delhi Metro News delhi metro map Delhi Metro latest news delhi metro couple kissing delhi metro blue line delhi metro all delhi metro after lockdown Delhi Metro blue line metro map in delhi blue line metro map delhi hd blue line metro
Advertisment
चैनल से जुड़ें