Advertisment

Delhi MCD Standing Committee : छह सदस्यों के चुनाव के लिए नए सिरे से मतदान ! जमकर मचा था बवाल

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को नए सिरे से मतदान हो रहा है।

author-image
Bansal News
Delhi MCD Standing Committee : छह सदस्यों के चुनाव के लिए नए सिरे से मतदान ! जमकर मचा था बवाल

नई दिल्ली। Delhi MCD Standing Committee दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय के आदेश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को नए सिरे से मतदान हो रहा है। स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराने की एक और कोशिश करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुन: शुरू हुई।

Advertisment

हंगामे के साथ दिन भर के लिए स्थगित की थी कार्रवाई 

इससे एक दिन पहले सदन की कार्यवाही आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षदों के बीच झड़प और हंगामे के कारण दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी। ‘आप’ की नेता शैली ओबेरॉय को दिल्ली का नया महापौर चुने जाने के कुछ ही घंटों बाद एमसीडी के निर्णय लेने वाले सर्वोच्च निकाय- स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराने के लिए सदन की कार्यवाही बुधवार शाम सवा छह बजे शुरू हुई थी, लेकिन इस दौरान भाजपा सदस्यों के कड़े विरोध, ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा, नारेबाजी और 12 से अधिक बार स्थगन के बाद महापौर ने इसे दिनभर के लिए स्थगित कर दिया था। सदन की कार्यवाही पुन: शुरू होने के बाद ओबेरॉय ने सभी सदस्यों से गरिमा बनाए रखने की अपील की।

6 सदस्यों पर चुनाव कराने का आदेश 

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों पर चुनाव कराने का आदेश दिया है, लेकिन हंगामा किया गया और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव नहीं हो सका। हम सभी सदन के सम्मानित सदस्य हैं और हमें गरिमा बनाए रखनी चाहिए।’’ ओबेरॉय ने सदन में घोषणा की कि स्थायी समिति के सदस्यों को चुनने के लिए नए सिरे से मतदान होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान क्षेत्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उच्चतम न्यायालय ने 17 फरवरी को महापौर, उपमहापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के वास्ते दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। न्यायालय ने ओबेरॉय की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया था।

सात प्रत्याशी है मैदान में 

स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। आप ने आमिल मलिक (श्री राम कॉलोनी वार्ड), रमिंदर कौर (फतेह नगर वार्ड), मोहिनी जीनवाल (सुंदर नगरी वार्ड) और सारिका चौधरी (दरियागंज वार्ड) को उम्मीदवार बनाया है। कमलजीत सहरावत (द्वारका-बी वार्ड) और पंकज लूथरा (झिलमिल वार्ड) भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी उम्मीदवार हैं। वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

Advertisment
delhi Delhi News Delhi NCR News in Hindi delhi mcd Delhi Mayor Election delhi mayor election today delhi mcd standing committee delhi mcd standing committee election delhi standing committee mcd standing committee mcd standing committee election mcd standing committee election 2022 mcd standing committee election 2023 Standing Committee standing committee election standing committee election 2023 standing committee of mcd standing committee of parliament
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें