Advertisment

Delhi MCD Exit Poll LIVE: MCD में भी केजरीवाल का कमाल, AAP की झाड़ू से सब साफ

author-image
Bansal News
Delhi MCD Exit Poll LIVE: MCD में भी केजरीवाल का कमाल, AAP की झाड़ू से सब साफ

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) जीत हासिल कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। कुछ एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में यह अनुमान जताया गया है। ‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 43 फीसदी मत प्रतिशत के साथ 149 से 171 सीट मिल सकती है।

Advertisment

दूसरी तरफ, भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 69 से 91 सीट मिल सकती है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस को 10 प्रतिशत मतों के साथ 3-7 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। ‘टाइम्स नाऊ’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि आप को 146 से 156 सीट मिल सकती है।

भाजपा को 84 से 94 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 6 से 10 सीट मिल सकती हैं।‘TV9’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि आम आदमी पार्टी को 140-150 सीट मिल सकती है, जबकि भाजपा को 92-96 को हासिल हो सकती है। इस सर्वेक्षण में कांग्रेस को 6-10 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीट पर रविवार (चार दिसंबर) को मतदान हुआ था।

Yogi Govt Uttar Pradesh UP polls 2022. election commission" up elections 2022 Modi Govt elections 2022 Delhi MCD Exit Poll LIVE Assembly Election 2022 AAP candidates list Aam Aadmi Party
Advertisment
चैनल से जुड़ें