Advertisment

Delhi Mcd Elections 2022: नगर निगम चुनाव से पहले 'आप' का बड़ा दावा, कहा- भाजपा के सभी अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

author-image
Bansal News
Delhi Mcd Elections 2022: नगर निगम चुनाव से पहले 'आप' का बड़ा दावा, कहा- भाजपा के सभी अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

Delhi Mcd Elections 2022: दिल्ली में जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे है ठीक वैसे-वैसे दिल्ली की राजनीति गर्म होंनी शुरू हो गई। जहां चुनाव को लेकर आप और भाजपा में बयानबाजी काफी पहले ही शुरू हो चुकी है। वहीं सोमवार खबर आई कि दिल्ली के रोहिणी के वार्ड नंबर-53 से भाजपा के 11 नेता आज आप में शामिल हो गए। वहीं इसके बाद आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया है।

Advertisment

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वे आगामी चुनावों के परिणाम को पहले ही भांप चुके हैं। भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों ने एमसीडी चुनाव से पहले अपना इस्तीफा दे दिया है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह आप की ताकत का इतना महत्वपूर्ण संकेतक है और दिखाता है कि 7 दिसंबर को परिणाम घोषित होने पर एमसीडी में क्या होने की संभावना है।

वहीं उन्होंने आगे कहा, "भाजपा जैसे राजनीतिक दल के लिए जिलाध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके माध्यम से ही वरिष्ठ नेता लोगों के संपर्क में रहते हैं। सभी जिलाध्यक्षों द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपने की खबर इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।"

भाजपा ने बताया झूठा

वहीं भाजपा ने अपने सभी जिलाध्यक्षों के एमसीडी चुनाव से पहले इस्तीफा देने को लेकर आप पर करारा प्रहार करते हुए एक बयान में कहा कि भारद्वाज सहित आप नेता 'झूठ बोलने वाली मशीन' हैं, जो खबरों में बने रहने के लिए रोज एक नया झूठ बोलते हैं। भाजपा एमसीडी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष सूद ने कहा, "उन्हें (आप) भाजपा की चिंता नहीं करनी चाहिए, हम 200 से अधिक सीटें जीतेंगे।"

Advertisment

बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Mcd Elections 2022) आगामी 4 दिसंबर को होंने है। वहीं वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।

bjp new-delhi-city-politics Delhi mcd election delhi nagar nigam chunav aap party BJP released candidates list delhi corporation elections mcd chunav 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें