Advertisment

Delhi MCD Election: भाजपा को मिले इतने दावेदारों के नाम

author-image
Bansal News
Delhi MCD Election: भाजपा को मिले इतने दावेदारों के नाम

नई दिल्ली। आगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के लिए कठिन कार्य साबित हो रहा है। भाजपा नेताओं ने मंगलवार को बताया कि पार्टी को 15,000 से अधिक दावेदारों के नाम की सिफारिश और बायोडाटा मिले हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चुनाव चार दिसंबर को होगा, वहीं मतगणना सात दिसंबर को होगी। पार्टी पर्यवेक्षकों के दलों ने दो दिन तक स्थानीय भाजपा नेताओं से संभावित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी जुटाई। पार्टी नेताओं के अनुसार प्रत्येक दल ने सोमवार और मंगलवार को 14-14 जिलों का दौरा किया और अच्छी साख वाले तथा जीत दिला सकने वाले दावेदारों के नाम जुटाये। प्रत्येक दल में केंद्रीय और दिल्ली इकाई के दो सदस्य हैं।

Advertisment

उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से जुड़े पार्टी की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली की 70 विधानसभाओं के मौजूदा और पूर्व विधायकों, 270 मंडलों के अध्यक्ष तथा महासचिवों और 250 वार्ड के पदाधिकारियों ने तीन-तीन संभावित दावेदारों के नाम सुझाये। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता भाजपा के दिल्ली कार्यालय में तथा पार्टी पदाधिकारियों को भी अपने बायोडाटा जमा कर रहे हैं। सोमवार को मतदान के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर तक चलेगी। भाजपा ने एमसीडी चुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किये हैं।

election 2022 Delhi mcd election delhi mcd election 2022 mcd election mcd election 2022 delhi mcd election 2022 date delhi mcd election 2022 exit poll delhi mcd election 2022 survey delhi mcd elections delhi mcd elections 2022 delhi mcd opinion poll 2022 mcd delhi election survey mcd election date 2022 mcd election delhi mcd election in delhi MCD Elections MCD Elections 2022 delhi mcd election news delhi bjp mcd elections delhi mcd election date
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें