Advertisment

Delhi MCD Election 2022: ‘आरडब्ल्यूए’ को मिलेगा 'मिनी पार्षद' का दर्जा ! केजरीवाल सरकार की बड़ी घोषणा

author-image
Bansal News
Delhi MCD Election 2022: ‘आरडब्ल्यूए’ को मिलेगा 'मिनी पार्षद' का दर्जा ! केजरीवाल सरकार की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली। Delhi MCD Election 2022  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) यहां नगर निगम की सत्ता में आती है तो ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ को 'सशक्त' बनाया जाएगा और उन्हें 'मिनी पार्षदों' का दर्जा दिया जाएगा।

Advertisment

केजरीवाल ने कही बात

केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से कुछ दिन पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस नजरिए का मकसद जनता को दिल्ली का मालिक बनाना है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, 'आज, हम कहना चाहते हैं कि अगर नगर निगम चुनावों के बाद आप एमसीडी की सत्ता में आती है, तो हम वास्तव में आरडब्ल्यूए को सशक्त बनाएंगे। हम उन्हें राजनीतिक और वित्तीय अधिकार देंगे।

दिल्ली में है 250 वार्ड

' उन्होंने कहा कि दिल्ली में आरडब्ल्यूए को 'मिनी पार्षद' का दर्जा दिया जाएगा। दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं और उनके लिए चार दिसंबर को मतदान होने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव में मुकाबला आप, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होगा। मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

election 2022 Delhi mcd election delhi mcd election 2022 mcd election mcd election 2022 delhi mcd election 2022 date delhi mcd election 2022 exit poll delhi mcd election 2022 survey delhi mcd elections delhi mcd elections 2022 delhi mcd opinion poll 2022 mcd delhi election survey mcd election 2022 opinion poll mcd election date 2022 mcd election delhi mcd election in delhi MCD Elections MCD Elections 2022 delhi mcd election news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें