Advertisment

Delhi MCD Election 2022 Live: दोपहर 4 बजे तक 42 % मतदान ! बढ़ रहा मतदाताओं में जोश, जानें पल-पल की अपडेट

author-image
Bansal News
Delhi MCD Election 2022 Live: दोपहर 4 बजे तक 42 % मतदान ! बढ़ रहा मतदाताओं में जोश, जानें पल-पल की अपडेट

नई दिल्ली।Delhi MCD Election 2022  दिल्ली में निकाय चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया जिसमें मुख्यत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

Advertisment

2 बजे तक मतदान

आपको बताते चलें कि, दोपहर 2 बजे तक लगभग 30% मतदान हुआ है जिसकी जानकारी राज्य निवार्चन आयोग ने दी है।

दोपहर 12 बजे तक मतदान

दिल्ली नगर निगम चुनाव में 12 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान हुआ है. सुबह 8 बजे से दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है और शाम 5:30 बजे तक चलेगी.

10.30 बजे इतना हुआ मतदान

आपको बताते चलें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में सुबह 10:30 बजे तक लगभग 9% मतदान दर्ज़ किया गया। यह आंकड़े राज्य चुनाव आयोग ने जारी किए है।

Advertisment

ड्रोन से चुनाव की नजर

आपको बताते चले कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: दिल्ली पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। यहां पर तस्वीरें उत्तरी दिल्ली पुलिस स्टेशन कोतवाली और सब्जी मंडी से सामने आई है।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/CPqXlX04eqOxw5DR.mp4"][/video]

सीएम केजरीवाल का परिवार समेत मतदान

दिल्ली नगर निगम चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया। हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, दिल्ली की जनता से अपील है कि वे मतदान करें। आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें। अगले 5 साल तक काम करके दिल्ली को चमकाना है

Advertisment

publive-image

दिग्गजों ने डाला वोट

आपको बताते चलें कि, नगर निगम निगम चुनाव में  भाजपा नेता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर में मतदान किया।MCD चुनाव में वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार राज रानी ने कहा कि, MCD के एकीकरण से रुके हुए विकास के कार्यों के लिए पूरा बजट मिलेगा। AAP के चुने हुए मंत्री जेल में हैं तो वे काम कैसे कर पाएंगे। जैसा उनका पहला नेतृत्व है वैसा ही MCD में भी होगा। मुझे यकीन है कि यहां से मुझे 100% समर्थन है।

जानिए दिल्ली की हवा

आपको बताते चलें कि, हवा की धीमी गति और मिक्सिंग लेयर की ऊंचाई में कमी के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। आज हवा की गुणवत्ता 400 के आसपास AQI के साथ गंभीर श्रेणी में आ गई है। शाम से AQI में सुधार दिखेगा। यह जानकारी वायु गुणवत्ता प्रभाग में IMD वैज्ञानिक विजय सोनी ने दी है।

Advertisment

जानें कितने मतदाता दे रहे वोट

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं, जिसके परिणाम राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव डाल सकते हैं। शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है जिनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं। एमसीडी के चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। भाजपा और आप दोनों ने अपनी-अपनी जीत का विश्वास जताया है, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है।

कड़ी सुरक्षा की तैनात

नए परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव है, और यह मतदान गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के कुछ दिन बाद तथा दूसरे चरण से एक दिन पहले हो रहा है। अधिकारियों ने पूरी दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि एमसीडी चुनाव के लिए, ‘‘लगभग 40,000 पुलिसकर्मियों, लगभग 20,000 होमगार्ड और सीएपीएफ एवं एसएपी की 108 कंपनियों को तैनात किया जाना है।’’

जानें पूरी अपडेट 

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान शुरू हुआ। तस्वीरें मटियाला गांव मतदान केंद्र की है।

publive-image

सीएम केजरीवाल ने कही बात

आपको बताते चलें कि, की कि वे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में एक ईमानदार और बेहतर शासन के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। राष्ट्रीय राजधानी में एमसीडी के 250 वार्ड के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।’’ दिल्ली में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं, जिसके लिए शहर भर में 13,000 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। शाम साढ़े पांच बजे मतदान खत्म होगा।

कांग्रेस नेता माकन 

यहां पर MCD चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि, ये चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है, मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं। पिछली बार हमे 24% वोट मिले थे और हमने 31 सीटें जीती थी। 2019 में भी हमें 22-23 % वोट मिले थे।

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा 

आज के चुनाव को लेकर दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,  1.5 करोड़ लोग निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे। MCD का काम है दिल्ली का कूड़ा साफ करना,व्यापारियों को इमानदारी से लाइसेंस देना,गलियां बनवाना,पार्कों की सफाई करनवाना है।आप अपना वोट यह सोच कर दें कि आप वोट दिल्ली को साफ,स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं।

Gujarat Election 2022 Delhi mcd election delhi mcd election 2022 mcd election mcd election 2022 delhi mcd election 2022 date delhi mcd election 2022 exit poll delhi mcd election 2022 survey delhi mcd elections delhi mcd elections 2022 delhi mcd opinion poll 2022 mcd delhi election survey mcd election date 2022 mcd election delhi mcd election in delhi MCD Elections 2022 delhi mcd election news delhi mcd election date mcd election in delhi 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें