Advertisment

Delhi MCD Election 2022 Date: 4 दिसंबर को होगा दिल्ली नगर निगम का चुनाव ! 7 दिसंबर को आएगे नतीजे

author-image
Bansal News
Delhi MCD Election 2022 Date: 4 दिसंबर को होगा दिल्ली नगर निगम का चुनाव ! 7 दिसंबर को आएगे नतीजे

Delhi MCD Election 2022 Date: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राज्य चुनाव आयोग एनसीडी दिल्ली की आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव तारीखें घोषित कर दी है जहां पर चुनाव 4 दिसंबर को कराए जाएंगे और नतीजे 7 दिसंबर को सामने आएगे। आपको बताते चलें कि, आज से दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है।

Advertisment

दिल्ली चुनाव आयोग का बयान

यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजधानी दिल्ली के चुनाव आयोग के आयुक्त विजय देव ने कहा कि, एमसीडी के चुनाव कराने के लिए हम तैयार हैं. 250 वार्ड में चुनाव कराए जाएंगे, 'इस साल मई में एमसीडी का कार्यकाल खत्म हुआ, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे एकीकृत करने का फैसला किया, जिसमें 250 सीट किया गया और नए सिरे से परिसीमन किया गया. हमने पोलिंग स्टेशन को दोबारा बनाया है। 

महिला बोलिंग बूथ की भी होगी व्यवस्था

आपको बताते चलें कि, चुनाव आयुक्त ने कहा, 'महिला पोलिंग बूथ की भी व्यवस्था होगी. नोटा का इस्तेमाल होगा. बैलेट पेपर पर उम्मीदवार का फोटो होगा. एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी होंगे. आज से ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो जाएगा। इसके अलावा कहा गया कि, आज से आचार संहिता लागू होने के साथ  'रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर बैन होगा. एक लाख से ज्यादा स्टाफ होंगे, सीनियर लेवल पर 11 डीएम निर्वाचन अधिकारी होंगे.'

Advertisment

सामने आया ये ट्वीट

जानें कितने वार्डों पर होगा चुनाव

आपको बताते चलें कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा. इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे. हालांकि, नए परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।

अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

आपको बताते चलें कि, दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव को देखते हुए  अपने अधीन आने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने कहा है कि मजबूरी होने पर ही वह छुट्टी पर जा सकते हैं, लेकिन इस संबंध में आयोग से स्वीकृति लेनी होगी. चुनाव आयोग ने चुनाव के सिलसिले में 68 रिटर्निंग अधिकारी और 250 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं।

Advertisment

election 2022 Delhi mcd election delhi mcd election 2022 mcd election mcd election 2022 delhi mcd election 2022 date delhi mcd election 2022 exit poll delhi mcd election 2022 opinion poll delhi mcd election 2022 survey delhi mcd elections delhi mcd elections 2022 delhi mcd opinion poll 2022 mcd delhi election survey mcd election 2022 opinion poll mcd election date 2022 mcd election delhi mcd election in delhi MCD Elections MCD Elections 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें