Advertisment

Delhi Heavy Rain: शहर में मौसम ने बदला रूख ! हल्की बारिश की जताई संभावना, जानें आईएमडी के आंकड़ें

author-image
Bansal News
Delhi Heavy Rain: शहर में मौसम ने बदला रूख ! हल्की बारिश की जताई संभावना, जानें आईएमडी के आंकड़ें

नई दिल्ली। Delhi Heavy Rain  दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार चौथे दिन मंगलवार सुबह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जतायी है।

Advertisment

आईएमडी ने जारी किए आंकड़ें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे 348 था। रविवार को एक्यूआई 339 था जो बढ़कर सोमवार को 354 हो गया। शनिवार को यह 381 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2008 के बाद से नवंबर महीने में सबसे अधिक है। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां औसत से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

rains in delhi ncr Rains in Delhi Rain in Delhi heavy rains lash delhi heavy rains in delhi ncr heavy rains in delhi heavy rains delhi Heavy rains heavy rainfall in delhi heavy rain in delhi today heavy rain in delhi ncr heavy rain in delhi heavy rain Delhi Weather delhi rains news delhi rains delhi rainfall delhi rain Delhi News delhi ncr heavy rains delhi heavy rains delhi heavy rainfall delhi heavy rain
Advertisment
चैनल से जुड़ें