Advertisment

Delhi Heavy Rain: राजधानी में भारी बारिश ने थामी वाहनों की रफ्तार ! विभाग ने जारी किया अलर्ट

author-image
Bansal News
Delhi Heavy Rain: राजधानी में भारी बारिश ने थामी वाहनों की रफ्तार ! विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली।Delhi Heavy Rain  राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के कारण सोमवार सुबह पारा गिरकर 19.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। शहर में जलभराव के कारण यातायात जाम की भी खबरें हैं। दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 21.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने न केवल पारा कम कर दिया है बल्कि वाहनों की रफ्तार भी थाम दी है।

Advertisment

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सोमवार सुबह आईटीओ, डीएनडी, बारापूला, मुकरबा चौक और नोएडा से गुजरने वाले यात्रियों को जाम से जूझना पड़ा। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता 41 दर्ज की गयी जो ‘अच्छी’श्रेणी में आती है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम वैज्ञानिकों ने हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

प्रदूषण के आंकड़ों के अनुसार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को लगातार रिमझिम बारिश से राजधानी में वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और यह साल का वायु गुणवत्ता के लिहाज से दूसरा ‘‘अच्छा’’ दिन रहा। शहर में शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 48 दर्ज किया गया। शनिवार को यह 56 और शुक्रवार को 55 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अभी तक 128 दिन वायु गुणवत्ता खराब रही जो 2017 के बाद से सबसे अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान 74 मिमी. बारिश हुई जो 2007 के बाद से एक दिन में दूसरी सबसे अधिक वर्षा है।

rains in delhi ncr Rains in Delhi Rain in Delhi NCR Rain in Delhi heavy rains lash delhi heavy rains in delhi ncr heavy rains in delhi heavy rains delhi Heavy rains heavy rainfall in delhi heavy rain in delhi today heavy rain in delhi ncr heavy rain in delhi heavy rain Delhi Weather delhi rains news delhi rains delhi rainfall delhi rain news delhi rain delhi ncr rains delhi ncr heavy rains delhi heavy rains delhi heavy rain delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें