Advertisment

दिल्ली सरकार एससीईआरटी और डीआईईटी के पुनर्गठन के लिए अहम कदम उठा रही हैः मनीष सिसोदिया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार राज्य शिक्षण अनुसंधान परिषद एवं प्रशिक्षण (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) के पुनर्गठन की दिशा में अहम कदम उठा रही है।

Advertisment

एससीईआरटी और डीआईईटी के पुनर्गठन पर शिक्षा विभाग का जिम्मा संभाल रहे सिसोदिया ने कहा, ' हमें ऐसे शिक्षक तैयार करने हैं जो हमारे बच्चों में अन्वेषणशीलता की आदत डाल सकें और कक्षाओं में सवाल करने के लिए उन्हें सशक्त बना सकें। बच्चों में सच जानने का साहस होना चाहिए।'

उन्होंने कहा, ' सिर्फ शिक्षक ही हमारे समाज को बदल सकते हैं। इसलिए यह अहम है कि हमारे शिक्षकों के मन में सही भावना बैठाई जाए। हम इस शिक्षक प्रशिक्षण के जरिए ही इसे हासिल कर सकते हैं।'

सिसोदिया ने कहा, ' सरकार एससीईआरटी और डीआईईटी में पुनर्गठन करने के लिए अहम कदम उठा रही है। शिक्षा में एक देश की उन्नति उसके शिक्षकों के प्रयासों पर निर्भर करती है। यह उन देशों में होता है जिनकी गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रणालियों के लिए सराहना की जाती है और इसलिए उन देशों ने अपने शिक्षकों के विकास और प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया है।'

Advertisment

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बीते कुछ सालों में शिक्षकों के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें एससीईआरटी में शिक्षकों के पद एवं वेतनमान बढ़ाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि उन्हें यूजीसी का वेतनमान दिया गया है।

सिसोदिया ने कहा कि देश में दिल्ली ही एक ऐसा राज्य है जहां एससीईआरटी को यह वेतनमान और सम्मान दिया गया है। एससीईआरटी के पद 509 से बढ़ाकर 1295 किए गए हैं।

भाषा

नोमान उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें