Advertisment

Delhi Flood: हरियाणा और दिल्ली फिर आमने-सामने, जानबूझकर पानी डायवर्ट करने का लगाया आरोप

author-image
Bansal news
Delhi Flood: हरियाणा और दिल्ली फिर आमने-सामने, जानबूझकर पानी डायवर्ट करने का लगाया आरोप

Delhi Flood: आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा बीजेपी पर हथिनीकुंड बैराज के माध्यम से बाढ़ प्रभावित दिल्ली की ओर पानी को "जानबूझकर" मोड़ने के लिए हरियाणा सरकार का इस्तेमाल करने का आरोप लगाने के कुछ घंटों बाद, हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि आप के दावे 'भ्रामक' हैं। 1 लाख क्यूसेक से अधिक बहाव वाला पानी दूसरी तरफ नहीं छोड़ा जा सकता।

Advertisment

बैराज संरचनाओं को नुकसान

डीआईपीआर ने कहा, "इससे बैराज संरचनाओं को नुकसान हो सकता है, इसलिए नहरों के हेड रेगुलेटर गेट बंद कर दिए जाते हैं और यमुना नदी में पानी के मुक्त प्रवाह के लिए बैराज पर क्रॉस रेगुलेटर गेट खोल दिए जाते हैं।"

डीआईपीआर ने बिना किसी का नाम लिए आगे कहा, 'एक राजनीतिक दल के नेताओं ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया कि पश्चिमी यमुना नहर और पूर्वी यमुना नहर में पानी न छोड़कर हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इसी के कारण दिल्ली में बाढ़ आ रही है।"

आप के नेता ने लगाया था आरोप

बता दें कि इससे पहले दिन में, एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "बाढ़ की स्थिति में, हथिनी कुंड से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली की ओर संतुलित मात्रा में पानी छोड़ा जाता है।

Advertisment

लेकिन 9 से 13 जुलाई तक सारा पानी दिल्ली की ओर छोड़ दिया गया। अगर तीनों राज्यों की ओर समान रूप से पानी छोड़ा जाता तो दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के यमुना से सटे इलाके सुरक्षित रहते।"

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: कांग्रेस पार्टी के नए PCC चीफ दीपक बैज, आज लेंगे प्रदेश अध्यक्ष का चार्ज

MP Election 2023: मीडिया कैंपेन की कमान संभालेंगे अमित शाह के ये खास रणनीति कार, MP में कैसी होगी प्लानिंग

Advertisment

Delhi ITO Flood News: दिल्ली के ITO में ऐसा क्या हुआ कि भर गया इतना पानी, जानें विस्तार से

PM Modi France Visit: PM मोदी ने मैक्रों को दिया चंदन का सितार, जानें PM मोदी ने फ्रांस में क्या-क्या गिफ्ट दिए?

Asian Games 2023: Ruturaj Gaikwad के कंधों पर होगी Team India की जिम्मेदारी, इन IPL स्टार्स को मिला बड़ा मौका

Advertisment

Delhi Flood,Aam Adami Party,Flood, Monsoon, Delhi Govt,Haryana Govt, दिल्ली बाढ़, आम आदमी पार्टी, बाढ़, मानसून, दिल्ली सरकार, हरियाणा सरकार

monsoon flood Delhi Govt haryana govt Delhi flood Aam Adami Party
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें