Advertisment

Delhi Firing: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई में चलीं गोलियां, एक की मौत, पांच घायल

author-image
Sonu Singh
Delhi Firing: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई में चलीं गोलियां, एक की मौत, पांच घायल

Image Source: Twitter@ANI

Delhi Trilokpuri Firing: देश की राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शुक्रवार को दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई हो गई। इस लड़ाई देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई और दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थर चले। कई राउंड फायरिंग भी हुई। इस पूरी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10.30 बजे त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 26 में मन्नान नामक गुट की आसिफ, शाहिद और मोहसिन नाम के लड़कों के गुट से नोकझोंक हुई। इसकी वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जुबानी जंग के बाद दोनों गुटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, दोनों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इस बवाल को देखते ही भगदड़ मच गई। इसी बीच गोलियां भी चलीं। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।

डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई के बाद फायरिंग हुई। इस खूनी झड़प में एक शख्स की जान चली गई। 5 लोग घायल हो गए, घायलों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है।

Advertisment

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें