Advertisment

Delhi Fire : दिल्ली में चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग

Delhi Fire : दिल्ली में चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग Delhi Fire: A massive fire broke out in a four-storey residential building in Delhi.

author-image
Bansal News
Delhi Fire : दिल्ली में चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के हरिनगर में बुधवार को चार मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसके बाद वहां से 22 लोगों को निकाला गया। दिल्ली दमकल सेवा ने यह जानकारी दी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि बिजली के सात बोर्ड में कुछ खराबी के कारण वहां आग लगी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। तड़के करीब तीन बजे आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया था और तुरंत ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, बताया जाता है कि चार मंजिला इमारत में लगे सात बिजली मीटर बोर्ड के कारण आग लगी और सभी मंजिलों पर धुआं फैल गया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे कर्मियों ने आवासीय इमारत से 22 लोगों को बाहर निकाला। आग मामूली थी, लेकिन धुआं सब जगह फैल गया था। सभी लोगों को वहां से निकाल लिया गया है।’’

Advertisment
new delhi fire New Delhi Fire in delhi today fire in delhi metro fire in delhi factory fire in delhi building Fire in Delhi Delhi News delhi metro fire delhi lajpat nagar fire news delhi fire tragedy delhi fire today Delhi Fire Service delhi fire news today in hindi Delhi Fire News Today Delhi Fire News delhi fire case delhi fire anaj mandi delhi fire accident Delhi Fire delhi factory fire delhi anaj mandi fire delhi agni kand delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें