/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/aapelectionresult.webp)
Delhi Election Result Update: भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से BJP ने 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें प्राप्त की हैं। कांग्रेस का एक भी सीट पर खाता नहीं खुला। नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए।
दिल्ली में आप ने 2013,2015 और 2020 में सरकार बनाई और अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद संभाला था। इससे पहले 1998,2003 और 2008 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। भाजपा ने 1993 में पहली बार जीत हासिल की थी।
इस बार बीजेपी की 71 फीसदी स्ट्राइक के साथ 40 सीटें बढ़ी है। पार्टी में 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी को 40 सीटों का नुकसान हुआ है। आप का स्ट्राइक रेट 31 फीसदी रहा। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव 2020 के मुकाबले वोट शेयर में 9 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कांग्रेस वोट शेयर 2 फीसदी बढ़ाने में सफल रही।
अब दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद और जितेंद्र महाजन का नाम आगे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें-
Delhi Election Result Live Update:
Delhi Election Result: दिल्ली की 70 सीटों पर कौन जीता, कौन हारा, देखें पूरी लिस्ट
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhielectionseat1.webp)
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhielectionseat2.webp)
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhielectionseat3.webp)
Delhi Election Result: दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत यमुना मैया के जयकारे से की और दिल्लीवासियों को धन्यवाद दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने दिल्ली से अपील की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए। दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए। मैं मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए दिल्लीवासियों को सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/pmmodibjpoffice.gif)
दिल्लीवासियों का प्यार और विश्वास: पीएम मोदी का आभार
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों का प्यार और विश्वास उनके लिए एक कर्ज है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का तेजी से विकास करके दिखाएगी। ये विजय ऐतिहासिक है।' दिल्ली के लोगों ने 'आप-दा' को बाहर कर दिया। दिल्ली का जनादेश आ गया है। आज अहंकार और अराजकता की हार हुई है।
Delhi Election Result: दिल्ली के दिल में बसते हैं पीएम नरेंद्र मोदी- जेपी नड्डा
भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत का श्रेय दिया और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। इसके चलते हमने इतिहास रच दिया।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/jpnaddadelhi.gif)
नड्डा ने कहा कि चुनाव में 48 सीटें हमारी झोली में डाल दी। इससे साफ है कि दिल्ली के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसते हैं। उन्होंने कहा, पहले राजनीति होती थी कि लोकलुभावन भाषण दो और बाद में भूल जाओ। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी राजनीति में बदलाव लाए। जो कहा था वो किया, जो नहीं कहा वो भी कर दिखाया।
Delhi Election Result: पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhipmmodi.gif)
Delhi Election Result: पतन एक बेशर्म आदमी का- कुमार विश्वास
कवि कुमार विश्वास ने कहा कि मैं भाजपा की जनता को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 13 साल पहले भारत में राजनीतिक पुनजागरण की लहर आई थी। पतन एक बेशर्म आदमी का हुआ है। एक आत्म-अवशोषित, असुरक्षित व्यक्ति के कारण हुआ, जिसने दुर्योधन की तरह काम किया।
Delhi Election Result: दिल्ली रिजल्ट के फैक्ट्स
- 2020 में भाजपा ने केवल 8 सीटें जीती थीं, लेकिन 2025 में उन्होंने 6 गुना अधिक यानी 48 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की।
- अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।उन्हें मिले वोट तीन अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के अनुसार, कांग्रेस के 70 में से 68 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।
- अरविंद केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हराया, जबकि संदीप दीक्षित को केवल 4568 वोट ही मिले।
भाजपा के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनाव जीत गए हैं
- नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा (पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे)।
- मोतीनगर से हरीश खुराना (पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे)।
Delhi Election Result: भाजपा 45 सीटों पर आगे
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhiseats.webp)
Delhi Election Result: जनता से भाजपा को बड़ा जनादेश दिया-प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बहुत बड़ा जनादेश दिया है। हम इसका सम्मान करेंगे और दिल्ली की जनता को तहे दिल से बधाई देता हूं। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
https://twitter.com/ANI/status/1888207387598934077
Delhi Election Result: बीजेपी ने 39 सीटों पर जमाया कब्जा
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/bjpdelhiresultnews.webp)
Delhi Election Result: चर्चित चेहरे जो चुनाव हारे
- अरविंद केजरीवाल (आप)
- मनीष सिसोदिया (आप)
- अलका लांबा (कांग्रेस)
- संदीप दीक्षित (कांग्रेस)
- रमेश बिधूड़ी (भाजपा)
- सत्येंद्र जैन (आप)
- दुष्यंत गौतम (भाजपा)
- अवध ओझा (आप)
- सोमनाथ भारती (आप)
- सौरभ भारद्वाज (आप)
Delhi Election Result: चर्चित चेहरे जो चुनाव जीते
- प्रवेश वर्मा (भाजपा)
- आतिशी (आप)
- विजेंद्र गुप्ता (भाजपा)
- कैलाश गहलोत (भाजपा)
- सतीश उपाध्याय (भाजपा)
- अमानतुल्लाह खान (आप)
- कपिल मिश्रा )भाजपा)
- गोपाल राय (आप)
Delhi Election Result: बीजेपी ने 13 सीटों पर जीत की दर्ज
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhielectionupdate.webp)
Delhi Election Result: भाजपा की जीत पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि। विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन। आपने जो आशीर्वाद और स्नेह दिया है। उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/pmmodixtweet.webp.webp)
Delhi Election Result: भाजपा को जीत की बधाई देता हूं- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं बीजेपी को जीत के लिए बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि वे उन वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1888149411013996745
Delhi Election Result: घमंड ज्यादा देर तक नहीं टिकटा- स्वाति मालीवाल
राज्यसभा सांसद ने कहा कि घमंड किसी का ज्यादा देर तक टिकता नहीं है। रावण का घमंड चूर-चूर हो गया था, ये तो अरविंद केजरीवाल है। आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है। सड़के टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। यमुना साफ नहीं हुई।
Delhi Election Result: आप के 6 बड़े चेहरे हारे
- अरविंद केजरीवाल
- मनीष सिसोदिया
- सौरभ भारद्वाज
- दुर्गेश पाठक
- सतेंद्र जैन
- सोमनाथ भारती
Delhi Election Result: भाजपा 48 सीटों पर आगे
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhielectionseat.webp)
Delhi Election Result: जनता को झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता- अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्लीवासियों ने बता दिया कि बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवर और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। /bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/lENx78vb-amitshahtweet.webp)
Delhi Election Result: सोमनाथ भारती चुनाव हारे
मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सोमनाथ भारती चुनाव हार गए हैं। पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि मैं बीजेपी को जीत के लिए बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि वे राजधानी के लोगों के लिए काम करेंगे। मुझे ऐसे शख्स से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1888126391998464227
Delhi Election Result: बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की बेटी ने कहा
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की बेटी सानिधि ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। लोगों को हमें अगले 5 साल तक सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देती हूं। सानिधि ने कहा, हमें पता था कि स्पष्ट जीत मिलेगी और सही समय का इंतजार था।
https://twitter.com/ANI/status/1888128546356498526
Delhi Election Result: कालकाजी से जीती आतिशी
कालकाजी सीट से आप उम्मीदवार आतिशीचुनाव जीत गई हैं। वे इस सीट से दूसरी बार जीती हैं। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है।
Delhi Election Result: नई दिल्ली सीट से हारे अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए है। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने जीत हासिल की है। अरविंद का यह चौथा चुनाव था। वे पहली बार इलेक्शन हारे हैं।
Delhi Election Result: पटपड़गंज सीट से अवध ओझा चुनाव हारे
पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार की। उन्होंने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत हार है। मैं लोगों से जुड़ नहीं सका। मैं लोगों से मिलूंगा और अगला चुनाव यहीं से लडूंगा।
https://twitter.com/ANI/status/1888117578293490051
Delhi Election Result: जंगपुरा सीट से हारे मनीष सिसोदिया
जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदियाचुनाव हार गए हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकार की है। सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा ने प्यार, मोहब्बत और सम्मान दिया, लेकिन 600 वोट से पीछे रह गया।
Delhi Election Result: कोंडली से कुलदीप कुमार जीते
कोंडली सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार चुनाव जीत गए हैं। नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल 1800 वोट से पीछे चल रहे हैं।
Delhi Election Result: कस्तूरबा नगर से भाजपा जीती
दिल्ली चुनाव का पहला रिजल्ट आ गया है। कस्तूरबा सीट से भाजपा के नीरज बसोया जीत गए है।
Delhi Election Result: जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ता
रुझानों में बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर है। पूर्वी दिल्ली के नंद इलाके में जश्न का माहौल है। काउंटिंग सेंटर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1888113766702661814
Delhi Election Result: AAP के खराब प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने कहा
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि मैं लंबे समय से कहा रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए। उसके विचार अच्छे होने चाहिए, लेकिन उन्हें (AAP) यह समझ में नहीं आया। वे शराब और पैसे में उलझ गए। इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब हुई है। इसलिए चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1888107104504029562
Delhi Election Result: जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे
जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। अब तक पांच राउंड की गिनती हो चुकी है। कालकाजी से रमेश बिधूड़ी 1911 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
Delhi Election Result: प्रवेश वर्मा 525 वोट से आगे
नई दिल्ली सीट पर AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल पिछड़ रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा के 525 वोट से आगे हैं। अरविंद दूसरे और कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर है।
Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव के रुझानों पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि रुझानों में भाजपा काफी आगे चल रही है, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। मुझे विश्वास है कि हमारी संख्या इससे भी बेहतर होगी। दिल्ली का हर वर्ग आम आदमी पार्टी से दूर हो चुका है। यह रुझानों में देखा जा सकता है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शुरुआती रुझान कड़ी टक्कर दिखा रहे हैं। आप और कांग्रेस का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा है। दोनों ने बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन वे अलग-अलग लड़े। अगर वे साथ होते तो भाजपा की हार पहले घंटे (मतगणना) में ही तय हो जाती।
https://twitter.com/ANI/status/1888092004221137220
Delhi Election Result: अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में- सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे। यह दिखाता है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों पर कितना भरोसा है।
https://twitter.com/ANI/status/1888093468964311206
Delhi Election Result: 40 सीटों पर भाजपा आगे
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhielectionupdates.webp)
Delhi Election Result: नई दिल्ली और कालकाजी सीट पर अपडेट
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, और नई दिल्ली तथा कालकाजी सीटों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली सीट
- नई दिल्ली सीट पर कुल 13 राउंड की गिनती होनी है।
- अब तक 4 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।
- आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 223 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कालकाजी सीट
- कालकाजी सीट पर भी 4 राउंड की गिनती पूरी हो गई है।
- भाजपा के रमेश बिधूड़ी 1,635 वोटों से आगे हैं।
कुल सीटों पर रुझान
- बीजेपी 42 सीटों पर बढ़त बनाए है।
- आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर आगे चल रही है।
Delhi Election Result: मुस्लिम बहुल सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे
ताजा रुझानों के मुताबिक, दिल्ली की 11 मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा सीटों में से आठ सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है, जबकि तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
प्रमुख सीटों पर रुझान
बाबरपुर
- आप के गोपाल राय आगे चल रहे हैं।
- भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ दूसरे स्थान पर हैं।
- कांग्रेस के मोहम्मद इशराक खान तीसरे नंबर पर हैं।
बल्लीमारान
- आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन ने भाजपा के कमल बागड़ी पर बढ़त बना रखी है।
- कांग्रेस के हारून यूसुफ तीसरे स्थान पर हैं।
चांदनी चौक
- आप के पुनरदीप सिंह आगे चल रहे हैं।
- कांग्रेस के मुदित अग्रवाल दूसरे और भाजपा के सतीश जैन तीसरे नंबर पर हैं।
गांधीनगर
- भाजपा के अरविंदर सिंह लवली आगे चल रहे हैं।
- आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी (दीपू) दूसरे और कांग्रेस के कमल अरोड़ा (डब्बू) तीसरे नंबर पर हैं।
करावल नगर
- BJP के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं।
- आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी दूसरे और कांग्रेस के डॉक्टर पीके मिश्रा तीसरे नंबर पर हैं।
किराड़ी
- आम आदमी पार्टी के अनिल झा भाजपा के बजरंग शुक्ला पर बढ़त बनाए हुए हैं।
- कांग्रेस के राजेश कुमार गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं।
मटिया महल
- AAP के आले मोहम्मद इकबाल आगे चल रहे हैं।
- भाजपा की दीप्ति इंदौरा दूसरे और कांग्रेस के आसिम अहमद खान तीसरे नंबर पर हैं।
मुस्तफाबाद
- BJP के मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं।
- आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान दूसरे और कांग्रेस के अली मेहदी तीसरे नंबर पर हैं।
ओखला
- भाजपा के मनीष चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।
- आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान दूसरे और कांग्रेस की अरीबा खान तीसरे नंबर पर हैं।
सीलमपुर
- आम आदमी पार्टी के चौधरी जुबैर अहमद आगे चल रहे हैं।
- भाजपा के अनिल कुमार शर्मा (गौर) दूसरे और कांग्रेस के अब्दुल रहमान तीसरे नंबर पर हैं।
सीमापुरी (एससी)
- AAP के वीर सिंह धींगान आगे चल रहे हैं।
- भाजपा की कुमारी रिंकू दूसरे और कांग्रेस के राजेश लिलोठिया तीसरे नंबर पर हैं।
Delhi Election Result: पटपड़गंज सीट से अरविंद ओझा पीछे
पटपड़गंज सीट से बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी ने CWG स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मतगणना केंद्र पर आप उम्मीदवार अवध ओझा से मुलाकात की। कांग्रेस उम्मीदवार अनिल चौधरी मौजूद हैं। पटपड़गंज सीट से अवध पीछे चल रहे हैं और रविंदर नेगी आगे चल रहे हैं।
Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल की 10 सालों में पोल खुल गई है- रमेश बिधूड़ी
कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दो बार जीते हैं, क्योंकि उन्होंने मुफ्त चीजे बांटी और झूठे वादे किए। पिछले दस सालों में उनकी पोल खुल गई है। बिधड़ी ने कहा, 'यदि कालकाजी के लोग विकास चाहते हैं तो वे आतिशी को विदाई देंगे। आपदा खत्म होगी और बीजेपी सत्ता में आएगी।'
https://twitter.com/ANI/status/1888081926332076068
Delhi Election Result: मतगणना के रुझान, भाजपा को मिल रही बढ़त
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कई सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी (आप) कुछ सीटों पर पीछे चल रही है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
प्रमुख सीटों पर रुझान
- ग्रेटर कैलाश सीट: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा की शिखा राय आगे हैं।
- मटियाला सीट: भाजपा के संदीप सहरावत बढ़त बनाए हुए हैं।
- कोंडली सीट: भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका गौतम आगे चल रही हैं।
- मादीपुर सीट: भाजपा के कैलाश गंगवाल बढ़त पर हैं, जबकि आप की उम्मीदवार राखी बिरला पीछे हैं।
कुल सीटों पर रुझान
रुझानों के मुताबिक, भाजपा 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर बढ़त दर्ज कर रही है।
Delhi Election Result: नई दिल्ली में भाजपा आगे
नई दिल्ली सीट पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक अरविंद केजरीवाल 2198, प्रवेश वर्मा 2272 और संदीप दीक्षित को 4044 वोट मिले हैं। भाजपा 74 वोटों से आगे है।
Delhi Election Result: उमर अब्दुल्लाह ने कहा-और लड़ो एक दूसरे से
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर तंज कसा है। उन्होंने एक ऋषि का वीडियो एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इसमें लिखा कि और लड़ो आपस में।
https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1888071546344034707
Delhi Election Result: भाजपा किन सीटों पर आगे?
- बवाना में रविंदर इंद्रराज सिंह
- किराड़ी में बजरंग शुक्ला
- त्रिनगर में तिलक राम गुप्ता
- बल्लीमारान में कमल बागरी
- मादीपुर में कैलाश गंगवाल
- द्वारका में परदुयम्न सिंह राजपूत
- नजफगढ़ में नीलम पहलवान
- पालम में कुलदीप सोलंकी
- कस्तूरबा नगर में नीरज बसोया
- आरके पुरम में अनिल कुमार शर्मा
- छतरपुर में करतार सिंह तंवर
- संगम विहार में चंदन कुमार चौधरी
- विश्वास नगर में ओम प्रकाश शर्मा
- शाहदरा में संजय गोयल
- करावल नगर में कपिल मिश्रा
Delhi Election Result: ओखला से मनीष चौधरी आगे
ओखला सीट से भाजपा के मनीष चौधरी आगे हैं। सदर बाजार से बीजेपी के मनोज जिंदल और बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा आगे हैं। बुराड़ी से आप के संजय ज्ञा आगे हैं।
Delhi Election Result: दिल्ली के लोग बदलाव चाहते हैं- मनजिंदर सिंह
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह ने कहा कि हमें भरोसा है कि भाजपा 50 सीटें जीतेगी। दिल्ली के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्हें अफसोस है कि वे आप-दा लेकर आए जिसने दिल्ली को 'आपदा' में बदल दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1888061637460115545
Delhi Election Result: आधी सीटों के आए रुझान
दिल्ली चुनाव में आधी सीटों के शुरुआत रुझान आना शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है। भाजपा 31, आप 12 और कांग्रेस ने 1 सीट पर बढ़त बनाई है।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhiresult.webp)
Delhi Election Result: कहां से कौन आगे?
- ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज
- ओखला से अमानतुल्लाह खान
- सुल्तानपुर माजरा से मुकेश अहलावत
- करावल नगर से कपिल मिश्रा
- मोतीनगर से भाजपा के हरीश खुराना
- राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा
Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल शुरुआत रुझान में पीछे
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/arvindseat.webp)
Delhi Election Result: 12 सीटों पर भाजपा आगे
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/aapbulletresult.webp)
Delhi Election Result: पोस्टल बैलेट में आरके पुरम से बीजेपी आगे
- रोहिणी से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता आगे
- बुराड़ी से आप से संजीव झा आगे
- त्रिनगर से आपआगे
- देवली से आप के प्रेम चौहान आगे
- गांधीनगर से बीजेपी आगे
- बादली से कांग्रेस का खुला खाता
- जनकपुरी से बीजेपी आगे
Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू
दिल्ली विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। राजधानी में 70 सीटों पर चुनाव हुए हैं। 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। आप आदमी पार्टी और कांग्रेस 70-70, भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Delhi Election Result: बिजवासन सीट का समीकरण
चुनाव में बिजवासन सीट को लेकर गहमागही है। इस सीट पर मुकाबला बड़ा रोचक है। भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत पर सभी की निगाहे टिकी है। कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सरकार में वह परिवहन मंत्री थे।
Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल हारने वाले हैं- अलका लांबा
कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कालका जी के लोगों को रमेश बिधूड़ी को पसंद आए हैं। उनकी भाषा के कारण लोगों में आक्रोश था। लांबा ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल अपनी सीट हारने वाले हैं। आतिशी को भी एंटी-इनकंबेंसी का सामना करना पड़ रहा है।'
https://twitter.com/ANI/status/1888048524006408404
Delhi Election Result: इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- अरविंद केजरीवाल
- प्रवेश वर्मा
- संदीप दीक्षित
- मनीष सिसोदिया
- आतिशी
- रमेश विधूड़ी
- विजेंद्र गुप्ता
- देवेंद्र यादव
- गोपाल राय
Delhi Election Result: मां कालका का आशीर्वाद लेने पहुंची शिखा राय
काउंटिंग से पहले ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय ने कालकाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां कालका के दरबार में आशीर्वाद लेने आई हूं। हर शुभ काम आशीर्वाद से शुरू करती हूं। जनता के स्नेह और स्नेह देखते हुए जीत के प्रति आश्वस्त हूं।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/bjpshikharai.gif)
Delhi Election Result: बीजेपी प्रत्याशी हरीश खुराना ने कहा
मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हरीश खुराना ने कहा कि लोगों का प्यार और प्रतिक्रिया से साफ पता चलता है कि भाजपा का परचम दिल्ली में लहराने वाला है। हमें विश्वास है कि भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।
Delhi Election Result: आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने मंदिर पहुंचकर पूजा की
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज ने चुनाव नतीजों से पहले मंदिर पहुंचकर पूजा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए तमाम शक्तियों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जनता का आशीर्वाद हमारी पार्टी के साथ है।
मुझे विश्वास है कि उनकी (बीजेपी) तमाम कोशिशों का बावजूद चौथी बार अरविंद केजरीवाल को सीएम बनाने जा रही है। हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/sourabhbhardwaj.gif)
Delhi Election Result: एग्जिट पोल कितने सही होंगे?
सर्वे एजेंसी | भाजपा | आम आदमी पार्टी | कांग्रेस |
| एक्सिस माई इंडिया | 45-55 | 15-25 | 0-1 |
| टुडे चाणक्य | 45-57 | 13-25 | 0-3 |
| सीएनएक्स | 49-61 | 10-19 | 0-1 |
| चाणक्य स्ट्रैटजीस | 39-44 | 25-28 | 2-3 |
| मैट्रिज | 35-40 | 32-37 | 0-1 |
| जेवीसी | 39-45 | 22-31 | 0-2 |
| पी-मार्क | 39-49 | 21-31 | 0-1 |
| पीपुल्स इनसाइट | 40-44 | 10-19 | 0-0 |
| पीपुल्स पल्स | 51-60 | 10-19 | 0-0 |
| पोल डायरी | 42-50 | 18-25 | 0-2 |
| डीवी रिचर्स | 36-44 | 26-34 | 0-0 |
| माइंड ब्रिंक | 21-25 | 44-49 | 0-1 |
| वीप्रिसाइड | 18-23 | 46-52 | 0-1 |
Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल को एसीबी नोटिस
दिल्ली एंटी-करप्शन शाखा (एसीबी) ने अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस जारी किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री के एक सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर 16 आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों को खरीदने का आरोप लगाया था। अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या यह ट्वीट उन्होंने किया है। नोटिस में 16 उम्मीदवारों के नाम, नंबर और अन्य सबूत मांगे गए हैं।
Delhi Election Result: भाजपा अध्यक्ष का 50 सीट जीतने का दावा
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटे जीतेगी। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.54 फीसदी वोटिंग हुई है, जो 2020 में 64.5% करीब 4 फीसदी घटी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें