
Delhi Election Result 2025, PM Modi Speech Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल हो गया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए हैं। दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें जीतना जरूरी है।
चुनाव में भाजपा बहुमत हासिल कर चुकी है और 48 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी का 'झाड़ू' काफी ज्यादा पीछे छूट गई है। पार्टी केवल 22 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार 'शून्य' पर सिमटती नजर आ रही है।
बता दें, 1993 में भाजपा ने पहली बार दिल्ली जीती। इसके बाद भाजपा 27 वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी में वनवास झेल रही थी। राजधानी में 5 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार कुल 60.54 प्रतिशत वोट पड़े थे।
PM Modi Speech Live
7:35 PM-
कांग्रेस ने 5-7 साल तक हिंदू बनने की कोशिश कीः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Speech Live) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के बाद पार्टी ने हिंदू बनने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंदिरों में जाना, माला पहनना जैसी गतिविधियों को अपनाया, यह सोचते हुए कि शायद इस तरह वे बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगा सकेंगे और कुछ वोट ले आएंगे।
लेकिन, जब उन्हें इस रणनीति से कोई सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने इसे भी छोड़ दिया। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अब यह समझ में आ गया कि यह बीजेपी का क्षेत्र है और यहां उनकी कोई जगह नहीं है।
7:30 PM-
कांग्रेस पर भी जमकर बरसे पीएम
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/qMjXH4kE-pm-modi.webp)
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में "जीरो की डबल हैट्रिक" लगाई है, और इसे परजीवी पार्टी करार दिया, जो किसी भी गठबंधन में शामिल होने वालों को डुबो देती है।
मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस का हाथ थामने वाले सभी दलों का बंटाधार हो जाता है, और अब इंडी गठबंधन ने कांग्रेस को उसकी असली औकात दिखा दी है।
उन्होंने (PM Modi Speech Live) आरोप लगाया कि इंडिया अलायंस 'आप दा' को हराने में असफल रहा है। कांग्रेस की विचारधारा को अर्बन नक्सल जैसी बताया और यह स्पष्ट किया कि देश को धूर्तता और मूर्खता की राजनीति की कोई आवश्यकता नहीं है। मोदी ने यह भी कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए राजनीति में नए और अच्छे युवाओं को लाना होगा।
7:20 PM-
नारी शक्ति ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है और उन्होंने हर राज्य में नारी शक्ति से किए गए वादों को पूरा किया है। दिल्ली की नारी शक्ति से भी उन्होंने वादा किया कि जो कुछ भी वादा किया गया था, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिल्ली में टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर और प्रदूषित हवा के कारण जनता परेशान थी, लेकिन अब बीजेपी दिल्ली को एक आधुनिक शहर बनाने का संकल्प ले रही है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब दिल्ली-एनसीआर में बीजेपी की सरकार है, और राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी और हरियाणा में भी बीजेपी की सरकार है। उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में युवाओं को नए अवसर मिलें और देश तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने शहरीकरण को बोझ समझा, लेकिन दिल्ली को भारत का गेटवे मानते हुए इसे बेहतरीन शहरी ढांचा मिलना चाहिए।
7:10 PM
जहां एनडीए है वहां सुशासन हैः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की युवा पीढ़ी 21वीं सदी में पहली बार बीजेपी का पूर्ण शासन देखेगी। उन्होंने बताया कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार को देश में जबरदस्त भरोसा मिल रहा है, जो इन नतीजों से साफ नजर आ रहा है। मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाने के बाद, महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड और अब दिल्ली में इतिहास रचा गया है। दिल्ली को सिर्फ एक शहर के रूप में नहीं देखा जा सकता, यह एक मिनी इंडिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जहां भी वे गए, उन्होंने गर्व से कहा कि वे पूर्वांचल से सांसद हैं, और पूर्वांचल के लोगों ने इस रिश्ते को प्यार और विश्वास की नई ताकत दी। मोदी ने यह भी कहा कि दिल्ली में धरना-प्रदर्शन और टकराव की राजनीति ने दिल्लीवासियों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब दिल्ली के लोगों ने इस तरह की रुकावटों को दूर कर दिया है और दिल्ली के विकास के रास्ते में बड़ी बाधाएं समाप्त हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि 'आप-दा' ने झुग्गीवालों को घर देने में रोड़ा अटकाया, लेकिन अब दिल्ली ने साफ संदेश दे दिया है कि देश तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण के साथ है। प्रधानमंत्री ने यह भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार पूरी गंभीरता से, धरातल पर काम करेगी और दिल्ली के लोगों की सेवा में दिन-रात एक कर देने वाली होगी। मोदी ने यह भी कहा कि पूरा देश जानता है कि जहां एनडीए है, वहां सुशासन, विकास और विश्वास है।
ये भी पढ़ें: Delhi Patparganj Election Result 2025 Live: पटपड़गंज विधानसभा सीट पर हारे अवध ओझा, भाजपा के रवींद्रनेगी को मिली जीत
6:55 PM
'दिल्ली के लोगों ने AAP-दा को बाहर कर दिया'- PM
पीएम मोदी ने कहा कि हम दिल्ली की जनता के प्यार और विश्वास के आभारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की डबल इंजन सरकार अब दिल्ली के तेज़ विकास को प्रदर्शित करेगी। यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि दिल्ली की जनता ने 'आप-दा' को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दिल्ली से एक स्पष्ट संदेश आया है कि आज अहंकार और अराजकता की हार हुई है। दिल्लीवासी 'आप-दा' से मुक्त होकर राहत महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा- यह साबित हो गया है कि दिल्ली के असली मालिक यहाँ की जनता है। जो लोग मालिक होने का दावा करते थे, उन्हें अब वास्तविकता का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जनादेश यह स्पष्ट करता है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ और धोखे के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि दिल्ली के लोगों ने उन्हें कभी निराश नहीं किया, और 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की जनता ने भाजपा को सभी सात सीटों पर जीत दिलाई।
6:50 PM
PM ने लगाए यमुना मैया के जयकारे
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/delhipmmodi.gif)
दिल्ली में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने "यमुना मैया के जयकारे" से की। प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने दिल्ली से अनुरोध किया था कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दें। दिल्ली को एक विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दें। मैं दिल्ली की जनता से मोदी की गारंटी पर विश्वास रखने के लिए सिर झुका कर धन्यवाद करता हूं। दिल्ली ने हमें अपना दिल खोलकर प्यार दिया है।"
ये भी पढ़ें: Delhi Greater Kailash Election Result Live: ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज 3188 वोट से हारे चुनाव, शिखा रॉय की हुई जीत
JP Nadda Speech Live:
6:44 PM-
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि पहले की राजनीति में अक्सर लोकलुभावन भाषण दिए जाते थे, लेकिन बाद में उन्हें भूल जाया जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में एक बदलाव लाया है। जो वादा किया, उसे पूरा किया, और जो नहीं कहा था, वो भी करके दिखाया। अब लोगों की जुबान पर यह बात है कि मोदी की गारंटी ही पूरी होने की गारंटी है। नड्डा ने आगे कहा कि यह चुनाव एक संदेश है, जो कट्टर भ्रष्ट नेताओं और उनकी पार्टी के लिए है।
6:42 PM-
जनादेश से कट्टर बेईमान नेता को मुंहतोड़ जवाब मिला: जेपी नड्डा
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/jpnaddadelhi-300x192.gif)
उन्होंने उन लोगों का जिक्र किया जिन्होंने कहा था कि वे कूड़ा खत्म करेंगे, लेकिन उन्होंने घर-घर कूड़े के ढेर लगा दिए। जो लोग शिक्षा के नाम पर जनता को धोखा दे रहे थे, उन्होंने दिल्ली में दो तिहाई बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई से वंचित रखा। जिन लोगों ने अच्छे रास्तों की बात की थी, उन्होंने लोगों को गड्ढों में चलने को मजबूर किया। ऐसी पार्टी को जनता ने घर बैठा दिया है।
नड्डा ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी झूठ बोलने की फैक्ट्री बन चुकी है और 'आप-दा' करप्शन के नए तरीके खोजने वाली पार्टी है। जो लोग खुद को ईमानदार कहते थे, वे वास्तव में भ्रष्ट निकले, और उनके नेता जेल जा चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कुछ भी नहीं बचा, और उसका हाल जीरो जैसा है।
6:40 PM-
दिल्ली के दिल में पीएम मोदी बसते हैंः जेपी नड्डा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। नड्डा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, और इस कारण हमने एक नई उपलब्धि हासिल की।
6:37 PM-
उन्होंने कहा, "इस परिश्रम की वजह से हमने इतिहास रच दिया है।" उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर विजय प्राप्त की थी और अब विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर जीत हमारी हुई है। नड्डा ने यह भी कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के दिल में बसे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Election Result: दिल्ली के ‘दिल’ में BJP, 27 सालों बाद खिला ‘कमल’, 48 सीटों पर जमाया कब्जा, AAP की झाड़ू बेअसर
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें