Advertisment

Delhi Crime NCRB Report: महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर दिल्ली !, आँकड़ें सुन चौंक जाएंगे आप, देखें रिपोर्ट

महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर की सूची में पहलने नंबर आया है वहीं पर मुंबई 5,543 मामलों के साथ दूसरे नंबर और बेंगलुरु 3,127 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर आए।

author-image
Bansal News
Delhi Crime NCRB Report: महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर दिल्ली !, आँकड़ें सुन चौंक जाएंगे आप, देखें रिपोर्ट

नई दिल्ली। Crime With Women NCRB Report: भारत की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है जहां पर महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर की सूची में पहलने नंबर आया है वहीं पर मुंबई 5,543 मामलों के साथ दूसरे नंबर और बेंगलुरु 3,127 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर आए।

Advertisment

हर दिन दो नाबालिग से रेप

आपको बताते चलें कि, यह खुलासा हाल ही में सामने आई नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार हुआ है जहां पर दिल्ली एक बार फिर मैली हो गई है। यहां पर साल 2020 में महिलाओं के खिलाफ 9,782 अपराध दर्ज किए गए थे, जो 2021 में 40% बढ़कर 13,892 हो गए। जो अब तक के लिए काफी ज्यादा है। दिल्ली में असुरक्षा का माहौल ऐसा है कि, हर घंटे में रेप के मामले सामने आते है लेकिन कई आंकड़े ऑफिशियल नहीं हुए है।  दिल्ली में 2021 में हर दिन दो नाबालिग लड़कियां दुष्कर्म का शिकार बनी। पिछले साल 19 बड़े शहरों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल 43,414 मामले दर्ज किए गए। इनमें से दिल्ली में 13,982 मामले दर्ज किए गए।

जानें 2021 में कैसे बढ़े मामले

आपको बताते चलें कि, दिल्ली में रेप और महिलाओ के साथ आपराधिक घटनाओं के आंकड़ें 2021 में ज्यादा मिले है जहां पर अपहरण के 3,948 मामले दर्ज किए गए है तो वहीं पर पतियों द्वारा क्रूरता के 4674 और नाबालिग से बलात्कार के 833 मामले दर्ज किए गए और दहेज के लिए हत्या के 136 मामले दर्ज किए गए। आपको बताते चलें कि, NCRB ने कहा कि 2021 में POCSO एक्ट के तहत 1,357 मामले दर्ज किए गए। आंकड़ों के अनुसार, 2021 में बच्चियों के बलात्कार के 833 मामले दर्ज किए गए।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें