Advertisment

Delhi New CM: आखिर कौन हैं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ? जानें राजनीति में कब और कैसे रखा कदम

दिल्ली के मुख्यमंत्री का चुनाव हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आइए जानते हैं कौन हैं रेखा गुप्ता?

author-image
Vishalakshi Panthi
Rekha Gupta

Delhi New CM Rekha Gupta: बीजेपी के विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से बीजेपी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर खड़ा कर दिया है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि रेखा गुप्ता आखिर कौन हैं? 

Advertisment

रेखा गुप्ता की प्रोफाइल

Rekha Gupta delhi new cm

नाम: रेखा गुप्ता

आयु: 50 साल

पार्टी: बीजेपी की टिकट पर पहली बार बनीं विधायक

विधानसभा: शालीमार बाग

शिक्षा: ग्रेजुएट प्रोफेशनल (वर्ष 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना गाजियाबाद से एलएलबी की)

राजनीतिक करियर: विधायक बनने से पहले पार्षद, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष हैं, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं।

रेखा का राजनीतिक सफर

rekha cm delhi

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ। यहां  वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रधान के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, रेखा गुप्ता शहरी और ग्रामीण दोनों ही समाजों से जुड़ी रही हैं। रेखा गुप्ता का परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है। उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ। 

Advertisment

रेखा गुप्ता का परिवार

[caption id="attachment_762609" align="alignnone" width="516"]cm rekha gupta family रेखा गुप्ता अपने पति, बेटे और बेटी के साथ[/caption]

रेखा गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। रेखा गुप्ता के पिताजी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते थे। रेखा दो साल की थीं, जब उनके पिता की स्टेट बैंक में बतौर मैनेजर नौकरी लगी थी। यही कारण है कि 1976 में उनके परिवार को दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा था। रेखा की सारी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। 

रेखा के दादा मनीराम जिंदल गांव में रहते थे। साथ ही उनके परिवार ने व्यापार से जुड़ी कई पारंपरिक ज़िम्मेदारियां निभाईं। रेखा अभी भी समय-समय पर अपने गांव जाती हैं और अपने परिवार वालों से लगातार जुड़ी रहती हैं। 

Advertisment

वैश्य समुदाय से आती हैं रेखा गुप्ता 

रेखा गुप्ता वैश्‍य समुदाय से आती हैं। वैश्य समुदाय को बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। साथ ही वैश्य समुदाय दिल्ली में अच्छी खासी संख्या में मौजूद है। रेखा की राजनीतिक करियर की शुरुआत कॉलेज के समय ही हो गई थी, जब वे एबीवीपी से जुड़ी थीं।

ये खबर भी पढ़ें: MP में फिल्म ‘छावा’ होगी टैक्स फ्री, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

कल शपथ लेंगी रेखा गुप्ता 

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे शपथ लेंगी। जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Advertisment

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

Delhi CM Rekha Gupta: देश की राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। दिल्ली विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता नेता चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Delhi New CM Delhi CM Announcement Delhi CM Rekha Gupta CM oath Rekha Gupta Profile Who is Rekha Gupta Rekha Gupta Education Delhi CM Rekha Gupta Political Career Rekha Gupta Lifestyle
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें