Advertisment

Delhi Capital History: दिल्ली के अस्तित्व के लिए 12 दिसंबर की तारीख है खास ! जानें कैसे राजधानी को मिला था आकार

author-image
Bansal News
Delhi Capital History: दिल्ली के अस्तित्व के लिए 12 दिसंबर की तारीख है खास !  जानें कैसे राजधानी को मिला था आकार

नई दिल्ली।Delhi Capital History   देश की राजधानी दिल्ली के अस्तित्व से 12 दिसंबर के दिन का एक अलग ही नाता है। दरअसल 1911 में आज ही के दिन कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था। ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित दिल्ली दरबार में यह ऐलान किया था कि भारत की राजधानी कलकत्ता की बजाय अब दिल्ली होगी।

Advertisment

12 दिसंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1882 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का बांग्ला उपन्यास ‘आनंद मठ’ प्रकाशित’।

1911 : कलकत्ता (अब कोलकाता) की बजाय दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया।

Advertisment

1950 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत का जन्म। रजनीकांत उनका फिल्मी नाम है, जबकि उनका वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।

1958 : विल्सन जोन्स अमेच्यर बिलियर्ड्स में विश्व चैंपियन बने।

1964 : ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बना।

1988 : दक्षिण लंदन में सुबह के व्यस्त समय में तीन रेलगाड़ियां आपस में टकरा जाने से 35 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक सौ से ज्यादा लोग घायल हुए।

2009 : डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ही ह्यूस्टन उस समय का अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बन गया, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना।

Advertisment

2015 : पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए। इस समझौते ने क्योटो करार का स्थान लिया।

publive-image

2018 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल लंबे कार्यकाल के बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दिया।

2018 : शक्तिकांत दास ने भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला।

Advertisment

2019 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को मंजूरी दी।

2019 : लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को मिले आरक्षण की अवधि दस साल बढ़ाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी।

2019 : रूस के एकमात्र विमानवाहक पोत में आर्कटिक शिपयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लगी। 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक।

Advertisment
why is delhi the capital of india why capital shifted from calcutta to delhi why capital delhi political history of delhi New Delhi indian history history of mughals History of india history of delhi in hindi history of delhi city history of delhi History delhi tour delhi sultanate history delhi sultanate delhi rape capital delhi police Delhi News delhi history delhi city tour delhi capitals official delhi capitals delhi capital india delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें