Advertisment

Dehli Accused Arrested: उत्तर दिल्ली में तीन लोग गिरफ्तार, चोरी के शक में की थी शख्स की पिटाई

author-image
Bansal News
Dehli Accused Arrested: उत्तर दिल्ली में तीन लोग गिरफ्तार, चोरी के शक में की थी शख्स की पिटाई

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि वाहन चोरी के संदेह में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

उन्होंने बताया कि यह घटना यहां बुराड़ी के संत नगर इलाके में मंगलवार को करीब ढाई बजे हुई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना का एक कथित वीडियो ऑनलाइन नजर आने के बाद जांच शुरू की थी और मामला दर्ज किया था। वीडियो में एक व्यक्ति खंभे से बंधा और कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाते हुए दिख रहा है।

बाद में उसे चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “घटना के सिलसिले में कोई पीसीआर कॉल नहीं मिली थी लेकिन प्राप्त वीडियो के आधार पर हमने उसी दिन मामले में जांच शुरू कर दी थी।”

अधिकारी ने कहा, “हिरासत में लिए गए लोगों ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि पीड़ित को उस समय पकड़ा गया जब वह उनका एक रिक्शा चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने उसे एक खंभे से बांध दिया और लोगों के सामने उसे मारा-पीटा लेकिन बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। चूंकि पूर्व में चोरी की घटनाएं हुईं थी, इसलिए उन्हें शक हुआ कि यही शख्स उसके पीछे है।”

Advertisment

पुलिस ने कहा कि वे इस मामले में पीड़ित की पहचान नहीं कर पाए हैं और न ही वह इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आया है।

संत नगर बुराड़ी बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर चोरी" उत्तर दिल्ली Viral Video Delhi Police viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news theft sant nagar rickshaw theft north delhi news updates in Hindi news updates mob beaten man latest news latest Bansal News hindi news update delhi police Delhi News Delhi Latest Update delhi latest news delhi crime burari Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें