Advertisment

Defence Staff Course Exam 2022: पहली बार 6 महिला अधिकारियों ने ये परीक्षा में दिखाया कारनामा, जानिए खबर

author-image
Bansal News
Defence Staff Course Exam 2022: पहली बार 6 महिला अधिकारियों ने ये परीक्षा में दिखाया कारनामा, जानिए खबर

नई दिल्ली। Defence Staff Course Exam 2022  पहली बार छह महिला अधिकारियों ने प्रतिष्ठित ‘रक्षा सेवा स्टाफ पाठ्यक्रम’ (डीएसएससी) और ‘रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ पाठ्यक्रम’ (डीएसटीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये परीक्षाएं हर साल सितंबर में आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से चार अधिकारी तीनों सेवाओं के अपने पुरुष समकक्षों के साथ तमिलनाडु के वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में एक साल प्रशिक्षण लेंगी।

Advertisment

महिला अधिकारियों को अभियानगत, सैन्य खुफिया जानकारी, अभियानगत साजो-सामान और स्टाफ नियुक्तियों के प्रशासनिक पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शेष दो महिला अधिकारियों में से एक रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ पाठ्यक्रम की आरक्षित सूची में है और दूसरी महिला अधिकारी को प्रशासन एवं रसद प्रबंधन पाठ्यक्रम (एएलएमसी) / खुफिया स्टाफ पाठ्यक्रम (आईएससी) के लिए चयनित किया गया है। सेना ने बताया कि भारतीय सेना के 1,500 से अधिक अधिकारी डीएसएससी / डीएसटीएससी प्रवेश परीक्षा में भाग लेते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष पहली बार सेना की 22 महिला अधिकारियों ने परीक्षा में भाग लिया था। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘डीएसएससी के लिए नामित चार महिला अधिकारियों में से एक महिला डीएसएससी परीक्षा पास करने वाले एक अधिकारी की पत्नी हैं, यानी यह सेना के इतिहास में पहला दंपत्ति होगा जो वेलिंगटन में एक साथ प्रशिक्षण लेगा।’

Defence Services Staff College Chief of Defence Staff bipin rawat chief of defence staff chief of defence staff india chief of defence staff india 2022 combined defence services examination (ii) 2022 current affairs for defence exams defence current affairs 2022 important defence current affairs 2022 ministry of defence govt jobs 2022 ministry of defence jobs 2022 ministry of defence recruitment 2022 ministry of defense jobs 2022 self defense
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें