Advertisment

Deepika Padukone: इंटरनेशनल मंच पर दीपिका को एक और जिम्मेदारी, अब FIFA वर्ल्ड कप में इस रोल में आएंगी नजर

author-image
Bansal News
Deepika Padukone:  इंटरनेशनल मंच पर दीपिका को एक और जिम्मेदारी, अब FIFA वर्ल्ड कप में इस रोल में आएंगी नजर

Deepika Padukone: अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब एक बार फिर भारत का इंटरनेशनल मंच पर मान बढ़ाएगी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने वाली हैं। इसी सिलसिले में दीपिका पादुकोण कतर जाएंगी।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, दीपिका विश्व फीफा में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल आयोजन का हिस्सा बनने के लिए कतर जाएंगी और खचाखच भरे स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। दीपिका के लिए भी FIFA वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करना सम्मान की बात होगी। यानी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी (FIFA World Cup Trophy) की मुंह दिखाई करने का मौका मिलने वाला है। बता दें कि इससे पहले Cannes 2022 में भी दीपिका पादुकोण ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो दीपिका 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी, जो 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। 'पठान' के अलावा दीपिका 'प्रोजेक्ट के' में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ भी नजर आएंगी। उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म 'सिर्कस' में एक विशेष कैमियो भी किया है।

world cup trophy display in qatar today fifa world cup 2022 trophy price deepika padukone sister Deepika Padukone net worth deepika padukone mydramalist Deepika Padukone Instagram deepika padukone family deepika padukone children deepika padukone badminton deepika padukone and ranveer singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें