/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Deepika-Padukone-Pregnant.jpg)
हाइलाइट्स
प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण
7 महीने बाद बच्चे की डिलीवरी
सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट
Deepika Padukone Pregnant: आखिरकार कन्फर्म हो गया है। दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं, और वह सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। यानी रणवीर सिंह और दीपिका जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में गुड न्यूज फैंस संग शेयर की है।
[caption id="" align="alignnone" width="655"]
Deepika Padukone Pregnant[/caption]
पिछले दो महीनों से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं, और अब जाकर उन्होंने इस पर मुहर लगाई है। दीपिका ने जैसे ही यह गुड न्यूज शेयर की, बधाई देने वालों का तांता लग गया।
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डिलिवरी डेट की जानकारी दी। उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए लिखा कि बेबी सितंबर 2024 में होगा। दीपिका के इस पोस्ट पर चंद मिनटों में ही लाखों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं। सेलेब्स भी भर-भरकर बधाइयां दे रहे हैं। इसी पोस्ट को रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इन सेलेब्स ने दी बधाई
[caption id="" align="alignnone" width="649"]
Deepika Padukone Pregnant[/caption]
दीपिका ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, आलिया भट्ट, मृणाल ठाकुर और मनीष मल्होत्रा जैसे सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है।
शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे दीपिका – रणवीर
[caption id="" align="alignnone" width="652"]
Deepika Padukone Pregnant[/caption]
मैग्जीन ‘द वीक’ को दिए एक इंटरव्यू में भी दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी पर कन्फर्मेशन दे दी थी और अब उन्होंने सोशल पेज पर अनाउंसमेंट किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी।
नवंबर 2018 में शादी करने से पहले उन्होंने पांच साल तक डेट किया था और अब वे पेरेंट्स बनने के लिए एक्साइटेड हैं। कपल की शादी को भी 6 साल हो चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थीं। वो अगली बार रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।
2018 में हुई थी कपल की शादी
[caption id="" align="alignnone" width="638"]
Deepika Padukone Pregnant[/caption]
दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार हैं। दोनों की फेयरीटेल लव स्टोरी फिल्म रामलीला के सेट पर शुरू हुई थी। 2012 में उन्होंने डेट करना शुरू किया था। फिर 2018 में कपल की इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी।
वर्कफ्रंट पर दीपिका की पिछली रिलीज फाइटर थी। इसे लोगों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। इनमें Kalki 2898 AD, सिंघम अगेन शामिल हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें