Advertisment

Death Sign: मरने के पहले मिलते हैं ये संकेत! इतने दिन पहले सुनाई देती हैं ये आवाजें

Death Sign Mrityu ke Sanket: मरने के पहले व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं या संकेत (Death Sign) होते हैं जो उसकी मृत्यु नजदीक होने का इशारा करते हैं। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मरने के पहले आपको क्या दिखाई और सुनाई देता है।

author-image
Preeti Dwivedi
Death Sign: मरने के पहले मिलते हैं ये संकेत! इतने दिन पहले सुनाई देती हैं ये आवाजें

Death Sign Mrityu ke sanket: हर किसी की लाइफ में जीवन और मृत्यु यथार्थ सत्य है। व्यक्ति इस दुनिया में आया है तो उसकी मृत्यु भी निश्चित है।

Advertisment

पर इस यथार्थ सत्य के बीच इंसान के मन में ये भी डर होता है कि वह मरने के पहले काश किसी से अपनी जिंदगी की जरूरी बातें बता पाता, या कुछ समझा पाता।

पर क्या आपको पता है कि मरने के पहले व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं या संकेत (Death Sign) होते हैं जो उसकी मृत्यु (Death Sign) नजदीक होने का इशारा करते हैं। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मरने के पहले आपको क्या दिखाई और सुनाई देता है।

मरने के पहले क्या संकेत मिलते हैं। ऐसे में क्या दिखाई और सुनाई देता है।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खंपरिया के अनुसार गरुण पुराण (Garun Puran) में ऐसी कई बातों का उल्लेख है जो हमारी जीवन और मृत्यु के संकेत (Death Sign in Hindi)  के बारे में बताता है। आइए जानते हैं मरने के पहले जीवन में कौन से संकेत (Marne ke Pahle ke Sanket) मिलते हैं। कहीं आपके साथ भी तो नहीं होता ऐसा।

1 - जब व्यक्ति की मृत्यु का समय नजदीक होता है तो ऐसे में उसे छह महीने पहले से कान में शब्दों का सुनाई देना बंद हो जाता है। उसे केवल सन्न-सन्न की आवाजें सुनाई देती हैं।

इसे चेक करने के लिए कान में अंगुली लगाकर आप कुछ भी बोलें। यदि आपको उस शब्द की पुनरावृत्ति न सुनाई दे।

Advertisment

बल्कि इसकी जगह केवल सन्न-सन्न की आवाज सुनाई दे तो समझ जाइए ये मृत्यु के नजदीक होने के संकेत (Death Sign before 6 Month) हैं।

Mrityu ke Sanket

2 -  जब मृत्यु नजदीक होती है या आने वाली होती है तो ऐसे में व्यक्ति को अपनी परछाई दिखना बंद हो जाती है।

वह पानी में धूप में खड़े होने पर अपनी परछाई नहीं देख पाता है।

3 - कभी भी ऐसा होता है कि व्यक्ति को सपने में भैसा दिखाई देता है या निर्वस्त्र व्यक्ति दिखाई दे तो आप समझ जाएं ये मृत्यु के नजदीक होने के संकेत हैं।

Advertisment

4 - जब व्यक्ति का अंत समय नजदीक होता है तो इस स्थिति में उसे सूर्य, चांद को देखने में कठिनाई होती है। वह साफ तरीके से इन्हें देख नहीं पाता।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने या कुछ विचार करने के पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें:

Shukra Ast 2024: विवाह मुहूर्त के लिए अब करना पड़ेगा लंबा इंतजार! अस्त हो रहे हैं शुक्र, बंद हो जाएंगी शादियां

Advertisment

Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार क्या दान करना चाहिए, ताकि मिले अक्षय फल, जानें उपाय

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें