Advertisment

SAF के दो जवानों की मौत: छिंदवाड़ा में सर्किल ऑफिसर के बंगले के बाहर बीयर पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, गिलास में मिला जहर

Chhindwara News: SAF के दो जवानों की मौत: छिंदवाड़ा में सर्किल ऑफिसर के बंगले के बाहर बीयर पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, गिलास में मिला जहर

author-image
Preetam Manjhi
SAF के दो जवानों की मौत: छिंदवाड़ा में सर्किल ऑफिसर के बंगले के बाहर बीयर पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, गिलास में मिला जहर

हाइलाइट्स

  • छिंदवाड़ा में SAF के दो जवानों की मौत
  • CO के बंगले के बाहर साथ में पी थी बीयर
  • बीयर पीने के बाद बिगड़ी दोनों की तबीयत
Advertisment

 Chhindwara News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) 8वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक और आरक्षक की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बीती रात शनिवार को दोनों ने CO के बंगले के बाहर साथ में बीयर पी थी। जब गिलास को चेक किए गए तो उसमें जहर पाया।

किसी एक ने जहर मिलाया है या फिर दोनों की सहमति से जहर पिया है, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1794671221877133366

देर रात अस्पताल में किया भर्ती

शनिवार देर रात हेड कांस्टेबल धनीराम उईके उम्र 55 साल को परिवार वाले हार्ट अटैक की आशंका मानकर विवांता अस्पताल (Chhindwara News) लेकर पहुंचे थे।

उनके सीने में दर्द उठा था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल प्रेमलाल काकोडिया उम्र 54 साल ने सुबह 4 बजे आरोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

CO बंगले में थी ड्यूटी, बाहर पी बीयर

कोतवाली TI उमेश गोल्हानी के मुताबिक, मामला सस्पेक्टेड पॉइजनिंग का है। ऐसा पता लगा है कि दोनों साथ में शराब पीते थे।

Advertisment

आरोग्य अस्पताल की तरफ से जानकारी दी गई थी कि प्रेमलाल भर्ती हुआ है। पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि धनीराम भी साथ थे।

छिंदवाड़ा शहर में धनीराम अपने बेटे के साथ रहते थे। सुबह जैसे ही परिवार से बात की तो पता लगा कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे धनीराम को विवांता लेकर पहुंचे थे।

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात 2 बजे वे बॉडी को मंडला ले गए। उन्हें वापस बुलाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

Advertisment

गिलास में सलफास जैसी आ रही थी बू

TI के मुताबिक, VIP रोड CO बंगले में आरक्षक प्रेमलाल की ड्यूटी शनिवार रात 8 बजे से थी। वहीं प्रधान आरक्षक की ड्यूटी पूरी हो चुकी थी।

दोनों ने मिलकर करीब 9 बजे दोनों ने बंगले के बाहर आकर बीयर पी होगी। प्रेमलाल की गाड़ी बंगले के बाहर खड़ी मिली।

बाइक की डिक्की से 2 केन, 2 स्टील के गिलास मिले। गिलास में सलफास जैसी बू आ रही थी।

Advertisment

ड्यूटी पर तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें आरोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां (Chhindwara News) उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: इस बार 3 या 4 तारीख को नहीं आएंगे लाड़ली बहनों के खातों में पैसे, ट्रांसफर तारीख में अब ये बदलाव

Advertisment
चैनल से जुड़ें