Advertisment

Dead Persons Clothes Use : आखिर मृत व्यक्ति के कपड़ों का दान क्यों कर देना चाहिए? जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

क्या आप जानते है कि, आखिर मृत व्यक्ति के कपड़ों का दान क्यों कर देना चाहिए? क्या इसके पीछे कोई धार्मिक या वैज्ञानिक कारण छिपे है। आइए जानते है यहां

author-image
Bansal News
Dead Persons Clothes Use : आखिर मृत व्यक्ति के कपड़ों का दान क्यों कर देना चाहिए? जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Dead Persons Clothes Use : जैसा कि, हम जानते है जन्म और मृत्यु इस संसार के नियम है तो वहीं पर जन्म के समय के कुछ संस्कार होते है जो हमे ज्ञात होते है। यहां पर अगर किसी इंसान की मौत हो जाती है या अपना कोई हमसे दूर जाता है। इसकी यादे हम अक्सर संभाल कर रखते है जो एक भावनात्मक जुड़ाव होता है।  क्या आप जानते है कि, आखिर मृत व्यक्ति के कपड़ों का दान क्यों कर देना चाहिए? क्या इसके पीछे कोई धार्मिक या वैज्ञानिक कारण छिपे है। आइए जानते है यहां

Advertisment

जानिए इसका धार्मिक कारण

यहां पर पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार गरूड़ पुराण में बताया गया कि, मृत्यु के बाद व्यक्ति के कपड़ों का उपयोग नहीं करना चाहिए. जैसे व्यक्ति को अपनी चीजों के प्रति जुड़ाव रहता है, उसी तरह मृत्यु के बाद भी व्यक्ति का जुड़ाव उन सभी चीजों से रहता है। माना जाता है कि, व्यक्ति का ज्यादा जुड़ाव अपने प्यारे कपड़ो से होता है। कहते हैं कि मृत व्यक्ति के कपड़े धारण करने से जीवात्मा उस व्यक्ति की तरफ आकर्षित होती है, जिससे उस व्यक्ति को एक अलग ही ऊर्जा का एहसास होता है। मृतक व्यक्ति इस भौतिक संसार से अपना मोह नहीं छोड़ पाता और वह अपने परिवार के साथ ही रहना चाहता है. मान्यता है कि मृतक की आत्मा के मोक्ष के लिए उससे जुड़ी चीजों को दान कर देना चाहिए।

जानिए इसका वैज्ञानिक कारण

यहां पर वैज्ञानिक कारण की बात करे तो, मृत व्यक्ति के कपड़ों का उपयोग सही नहीं बताया गया है. माना जाता है कि जब किसी अपने की मृत्यु होती है तो हमें बहुत दुःख होता है और हम उनसे जुड़ी हुई चीजों को संभालकर रखते हैं।  यहां पर कुछ लोग अपने प्रियजन के कपड़ो को पहन लेते है ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करना व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार बना सकता है क्योंकि जब हम उन वस्तुओं और कपड़ों को इस्तेमाल करते हैं, तब हम अपने प्रियजन को और ज्यादा याद करते हैं, जिससे हमारे मन और दिमाग में उनकी यादें बढ़ जाती हैं और हम उनके बारे में सोचने लगते हैं. इसके कारण हमारा मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए इन वस्त्रों को दान कर दे या फिर आग के हवाले कर दे।

dead persons clothes use Garud Puran death mystery why should not wear dead persons clothes
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें