हाइलाइट्स
-
देर रात एक कॉलेज स्टूडेंट का फंदे पर लटका मिला शव
-
हाथ में हरी चूड़ियां, साड़ी पहनी, मेकअप भी किया
-
सुसाइड किया या उसे मारकर लटकाया, जांच में जुटी पुलिस
Indore News: इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार देर रात एक कॉलेज स्टूडेंट का शव फंदे पर लटका मिला। चौकानें वाली बात तो ये कि युवक ने अपने हाथों में हरी चूड़ियां पहन रखी थी। महिलाओं की तरह साड़ी भी पहन रखी थी। मेकअप भी किया था।
आपको बता दें कि युवक के दोनों हाथ बंधे हुए थे और आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। जहां शव मिला वहां आसपास खून बिखरा पड़ा था। मामला खंडवा नाका इलाके का है। छात्र ने सुसाइड किया है या उसे मारकर लटकाया गया है इसकी जांच पुलिस कर रही है।
रायसेन का रहने वाला था युवक
जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम पुनीत त्रभुवन दुबे जिसकी उम्र 21 साल थी, रायसेन का रहने वाला था। पढ़ाई के लिए इंदौर (Indore News) आया था। पुनीत इकलौता बेटा था। इंदौर (Indore News) में रंणजीत कॉलेज में BSc सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
पुनीत इंदौर में खंडवा नाका इलाके की एक मल्टी में किराए के रूम में रह रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिश्तेदारों ने उसके शव को लेकर सूचना दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने बताया कि मामला बेहद संदिग्ध है।
आस-पास खून फैला होने से हत्या की आशंका
बता दें कि जिस कमरे में पुनीत फंदे पर लटका मिला, वहां आस-पास खून भी फैला हुआ मिला है। इसको देख परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पुनीत के पिता त्रिभुवन के मुताबिक, शुक्रवार रात में मैने उसे कॉल किया था, उसने फोन नहीं उठाया था। इसके बाद मैने इंदौर में ही रहने वाले एक परिचित को फोन लगाकर पुनीत से बात कराने का कहा था।
कोचिंग से आकर करता था बात, कल नहीं किया कॉल
पिता के मुताबिक, पुनीत मेरा इकलौता बेटा था। कोचिंग और कॉलेज से आने के बाद पुनीत रात में एक बार जरूर फोन करता था। शुक्रवार के दिन जब उसका कॉल नहीं आया, तो हमने उसे लगातार कॉल किए। फिर भी उसका फोन नहीं उठा रहा था।
इसके बाद रिश्तेदारों को कॉल किया। तो वह रात को ही कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा नहीं खोला। जब खिड़की से झांककर देखा तो शव लटका हुआ था। बाद में रिश्तेदारों ने परिवार और पुलिस को सूचना दी।
ये खबर भी पढ़ें: MP Board Ruk Jana Nahi Exam Date 2024: 10वीं-12वीं की रुक जाना नहीं परीक्षा होगी इस दिन, स्टूडेंट्स का बचेगा साल
8 दिन पहले ही बदला था रूम, दोस्त बोले- हम भी हैरान
परिवार के के मुताबिक 8 दिन पहले पुनीत ने इसी बिल्डिंग में अपना रूम बदला था। पहले वो 2 दोस्तों के साथ रहता था। परिवार ने उन दोनों दोस्तों से भी बात की। दोस्तों ने बताया कि पुनीत के महिलाओं वाले हुलिए और घटना ने आश्चर्य में डाल दिया है।
पिता को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि वह आत्महत्या करेगा। दो महीने पहले ही पुनीत का जन्मदिन था। जन्मदिन पर मां विभूति पुनीत से मिलने इंदौर गई थी। काफी दिन उसके साथ रही थी।
लेकिन कभी उसकी वेशभूषा में बदलाव नहीं देखा और न ही महसूस किया। वह लड़कों जैसे ही कपड़े पहनता है। उन्हें पूरे घटनाक्रम में हमें हत्या की आशंका है।
ये खबर भी पढ़ें: MP Board Original Marksheet 2024: 10वीं 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड