Advertisment

Dausa Case: ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ दौसा कांड! 10 लड़कों ने घेरकर छात्रा संग की छेड़छाड़

एक लड़की के साथ 10 आरोपी लड़कों ने घेरकर छेड़छाड़ की तो वहीं पर मारपीट करते हुए रेप का प्रयास किया।

author-image
Bansal News
Dausa Case: ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ दौसा कांड! 10 लड़कों ने घेरकर छात्रा संग की छेड़छाड़

दौसा Dausa Case राजस्थान से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर दौसा जिले में एक लड़की के साथ 10 आरोपी लड़कों ने घेरकर छेड़छाड़ की तो वहीं पर मारपीट करते हुए रेप का प्रयास किया। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया ट्वीटर पर दौसा का यह कांड ट्रेंड होने लगा था।

Advertisment

जाने क्या है पूरी घटना

आपको बताते चले कि, राजस्थान के दौसा शहर से यह घटना 17 मई की बताई जा रही है जहां पर कॉलेज की पीड़ित छात्रा अपने जीजा के साथ कॉलेज जा रही थी तो उन्हें करीब 10 छात्रों ने बीच रास्ते में रोक लिया और छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए बुरी तरह से मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपियो ने उसे जमीन में गिरा कर रेप करने का भी प्रयास किया गया था। इस घटना के बाद छात्रा का इलाज किया गया जहां पर हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Image

आरोपियों ने छात्रा को दी थी धमकी

यहां पर घटना के दौरान आरोपियों ने छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए कहा था कि, आज तुझे जान से मार देंगे या तेरे से बच्चा पैदा करेंगे. पीड़िता ने अपने बयानों में पुलिस को बताया था कि कॉलेज ये लड़के पिछले कई दिनों से उससे परेशान कर रहे थे जिसमें पहले भी छात्रा को रोककर धमकी दे चुके है जिसमें कहा था कि, मैडम, हमसे भी बात कर लिया करो, हम भी तेरे यार ही लगते हैं। फिलहाल घटना में पुलिस ने एक आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया। इस मामले के सभी आरोपियो जल्द पकड़े जाने का आश्वासन मिला है।

Dausa scandal Dausa rape attempt case Dausa molestation case Dausa girl scandal Dausa case Dausa brutality case Dausa assault case #दौसा कांड
Advertisment
चैनल से जुड़ें