Advertisment

Datia Unav: दतिया उनाव मामले में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

author-image
Agnesh Parashar
Datia Unav: दतिया उनाव मामले में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

दतिया। जिले में दो बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों बहनें स्कूल से घर जा रही थीं। तभी बड़ी बहन के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया वहीं छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला दतिया के उनाव थाने का है।

Advertisment

पीड़िता ने लगाई फांसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब दोनों बहनें स्कूल से घर जा रही थी तब बीच रास्ते में आरोपियों ने उनका रास्ता रोका और धमकी दी साथ ही दोनों को घर ले गए। जहां पर पीड़िता की छोटी बहन के साथ छोड़छाड़ की और बड़ी बहन के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया इसके बाद बड़ी बहन घर आकर फांसी लगा ली। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के त्वरित कार्रवाई न करने से परिजनों ने थाने के सामने विरोध प्रर्दशन किया। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। बाकि दो की तालश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है एक आरोपी भाजपा से  जुड़ा हुआ है।

दतिया एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि भांडेर SDOP और महिला इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्रा की भी निगरानी की जा रही है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Saanp ki Mausi: कौन हैं सांप की मौसी, बिना नर के पैदा कर सकती है बच्चे! क्या आप जानते हैं नाम?

Monsoon Beautiful Destinations: क्या बारिश के मौसम में उठाना चाहते है ट्रेवल का लुत्फ़, भारत की इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

Aaj Ka Panchang: आज मासिक​ शिवरात्रि पर कब से है राहुकाल, जानें क्या कहता है आज का पंचांग

Advertisment

Success Story: चार परीक्षा दी और चारों में हासिल की पहली रैंक, पढ़िए शिवपुरी की 21 वर्षीय नताशा की कहानी

Indian Railway: रेलवे प्लेटफार्म, पटरियों पर सेल्फी लेते पाए गए तो होगी कार्रवार्ई, जानिए प्रावधान

MP news मप्र न्यूज Datia news दतिया न्यूज Datia gangrape case rape with two sisters दतिया गैंगरेप मामला दो बहनों के साथ दुष्कर्म
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें