Advertisment

दतिया में भाजपा नेता ने की आत्महत्या: रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Datia BJP Leader Shot Dead: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में भाजपा के नगर महामंत्री और खटीक समाज जिलाध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश (42) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

author-image
Kushagra valuskar
दतिया में भाजपा नेता ने की आत्महत्या: रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Datia BJP Leader Shot Dead: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में भाजपा के नगर महामंत्री और खटीक समाज जिलाध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश (42) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

Advertisment

घटना रविवार (5 जनवरी) सुबह 11 बजे की है। परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आए। जितेंद्र मेवाफरोश ने घर के बाहर खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भाजपा नेता की बेटी ने कहा

जितेंद्र मेवाफरोश की बेटी सोनम ने कहा कि पापा सुबह नहाने के बाद पूजा करने के लिए घर के बाहर गए थे। इस दौरान गोली चलने की आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो पिता के सिर में गोली लगी थी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1875809259725950990

भाई ने पार्षद पर लगाया आरोप

मृतक के भाई वीरेंद्र मेवाफरोश ने आरोप लगाया कि जितेंद्र को पार्षद रिंकू दुबे और अंकित श्रीवास्तव पैसों को लेकर परेशान कर रहे थे। वो जमीन और घर उनके नाम करने का लगातार दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा, 'पैसों को लेकर उनके बीच लेनदेन हुआ था। वह जितेंद्र को लगातार टॉर्चर कर रहे थे।'

Advertisment

पुलिस जांच में जुटी

वीरेंद्र ने बताया कि सुबह चीखने की आवाज आई। भाभी चिल्लाई तो हम सब बाहर आए। तब घटना का पता चला। जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच में जुट गई। पुलिस जांच कर रही है कि जिस रिवॉल्वर से जितेंद्र ने खुद को गोली मारी है। वह लाइसेंस या अवैध है।

दतिया की अन्य खबर नीचे पढ़ें...

पीताम्बरा शक्ति पीठ पहुंची कंगना रनौत

publive-image

अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार को दतिया पहुंची। उन्होंने श्रीपताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए और वनखंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया। पुजारियों ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा कराई।

पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की

कंगना सुबह करीब 10 बजे दतिया पहुंची। यहां से मंदिर में दर्शन करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई। अभिनेत्री के मंदिर पहुंचने से पहले शहर में पुलिस ने विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की।

Advertisment
यह भी पढ़ें-
MP में चाइनीज मांझे से कटी महिला BJP पार्षद की गर्दन: बाजार जाते वक्त गर्दन में उलझा, गंभीर हालत में किया गया एम्स रेफर
रतलाम में दर्दनाक हादसा, चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटर में विस्फोट, 11 साल की बच्ची की मौत
जितेंद्र मेवाफरोश MP news jitendra mevafarosh Datia news bjp leader shot BJP Leader died
Advertisment
चैनल से जुड़ें