Advertisment

थुलथुली मुठभेड़ में 38 माओवादी हुए थे ढेर: सभी मृतक नक्सलियों की हुई पहचान, इन पर 2 करोड़ 62 लाख रुपये का था इनाम

Dantewada Naxal Encounter: थुलथुली मुठभेड़ में 38 माओवादी हुए थे ढेर: सभी मृतक नक्सलियों की हुई पहचान, 2 करोड़ 62 लाख रुपये का था इनाम

author-image
Harsh Verma
Naxalite-Police Encounter

Dantewada Naxal Encounter: नेंदूर-थुलथुली क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 38 माओवादी मारे गए हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। इन माओवादियों पर कुल 2 करोड़ 62 लाख रुपये का इनाथा। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, गौरव राय के अनुसार, 3 अक्टूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन के प्रमुख नक्सलियों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गश्ती सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

Advertisment
हथियार और अन्य सामग्री भी हुई थी बरामद

[caption id="attachment_675137" align="alignnone" width="477"]publive-image नक्सलियों का शव ले जाते जवान[/caption]

मुठभेड़ में 31 माओवादी शव, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। सभी सुरक्षाबल सुरक्षित लौट आए। मारे गए 38 माओवादियों के खिलाफ दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव और बस्तर में 250 से अधिक अपराध दर्ज हैं। इन माओवादियों ने पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कैम्प अटैक, आईईडी विस्फोट, आगजनी और मतदान केंद्र पर हमले जैसे गंभीर अपराध किए हैं, जिनमें 26 आम नागरिक घायल, 23 की हत्या और 15 पुलिस जवान घायल तथा 28 जवान शहीद हुए।

29 माओवादियों के शव उनके परिवारों को सौंपा गया

भाकपा (माओवादी) के पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा जारी प्रेस बयान में अन्य 7 माओवादी के मारे जाने की पुष्टि की गई है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में 01 डीकेएसजेडसी, 01 सी.वाई.पी.सी. कमांडर, 04 डीवीसीएम, 18 पीएलजीए कंपनी नंबर 06 के सदस्य, 02 डीकेएसजेडसी गार्ड, 09 एरिया कमिटी सदस्य और 01 पार्टी सदस्य शामिल हैं।

Advertisment

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा, कमलोचन कश्यप ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादियों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा, नक्सलियों के घायल होने की संभावना भी जताई गई है।

पहचान किए गिए 38 नक्सलियों की सूची-

  • 1. नाम - नीति उर्फ उर्मिला उम्र - 45 वर्ष पद - डीकेएसजेडसीएम, पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी सचिव,25 लाख इनामी, निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर।
  • 2. नाम - नंदू मण्डावी पद-सी.वाय.पी.सी. सदस्य, कंपनी नंबर 06 कमाण्डर पश्चिम बस्तर डिवीजन, 10 लाख इनामी, निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर।
  • 3. नाम - सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर।
  • 4. नाम - मीना नेताम उम्र - 44 वर्ष पद- डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन ,08 लाख इनामी, निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर।
  • 5. नाम - महेश मण्डावी पद- डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन,08 लाख इनामी,निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा।
  • 6. नाम- मुरली मातलामी पद - डीव्हीसीएम ,पूर्वी बस्तर डिवीजन 08 लाख इनामी ग्राम मण्डानार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर।
  • 7. नाम - बुधराम मड़काम पद - पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य , 08 लाख इनामी, निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर।
  • 8. नाम - बसंती वड़द्दा पति साकेत उम्र - 30 वर्ष पद - पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या , 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर।
  • 9. नाम-जगनी वड्डे उम्र - 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख इनामी, निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर।
  • 10. नाम - सोमे दुग्गा उम्र- 30 वर्ष करीबन पद - पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य,08 लाख इनामी,निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर।
  • 11. नाम- जुगनी कावड़े उर्फ अनिता पद- पी.पी.सी.एम.पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य ,08 लाख इनामी , ग्राम किलेनार ब्लॉक अंतागढ़ जिला कांकेर।
  • 12. सुषील उर्फ धन्नी कोवाची पद- पी.पी.सी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य,08 लाख इनामी, ग्राम काकड़ीपदर थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव।
  • 13. नाम - दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
  • 14. नाम - मासे उर्फ शकीला पिता स्व- बुडता उम्र - 26 पद- पी.एल.जी.ए.कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख इनामी, ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंर जिला नारायापुर।
  • 15. नाम - सोमारू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र - 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर।
  • 16. नाम- मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर।
  • 17. नाम - अर्जुन उर्फ रंजीत नेताम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, वन प्लाटून सचिव/कमांडर, 08 लाख इनामी, ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
  • 18. नाम - सुन्दर उर्फ कमलू कलमू पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 पार्टी सदस्य, 08 लाख इनामी, ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर।
  • 19. नाम - मोहन मण्डावी पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा।
  • 20. नाम - अनिल डोड्डी पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर।
  • 21. नाम - जनीला उर्फ बुधरी कोवाची उम्र - 40 वर्ष पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव।
  • 22. नाम- सुगदाय कष्यप पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, ग्राम कहचेनार थाना मालेवाही जिला बस्तर।
  • 23. नाम- सोमारू कड़ती पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, ग्राम कुव्वे ब्लाक गीदम थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा।
  • 24. नाम- सुमन उर्फ षांतो मड़काम पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम रेखावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
  • 25. नाम- मनोज उर्फ संपत मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- आमदई एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख इनामी, निवासी, ग्राम ताड़नार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
  • 26. नाम - सुक्कु उर्फ गुड्डू सलाम उम्र - 34 वर्ष पद - बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर।
  • 27. नाम - विजय उर्फ सुकलू कोर्राम पद - बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर।
  • 28. नाम - सोनू कोर्राम पद - बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर।
  • 29. नाम - जमली मंडावी उम्र - 36 वर्ष पद - आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर।
  • 30. नाम - फुलो उर्फ सुंदरी ओयाम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद - आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम झिल्ली थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर।
  • 31. नाम- रोहन पद्दा उर्फ सोहन, पद- एसीएम डिवीजन कम्युनिकेशन जिम्मेदारी, 5 लाख इनामी, ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर।
  • 32. नाम - रामदेर कोर्राम पद - बयनार एरिया कमेटी सीनियर पार्टी सदस्य 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव।
  • 33. नाम- सीमा उर्फ जुगाय कोर्राम बयनार एरिया कमेटी सीनियर पार्टी सदस्य, 5 लाख इनामी, ग्राम सुलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर।
  • 34. नाम- मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्य 02 लाख निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला कोंडागांव।
  • 35. नाम- जनबती कश्यप पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्य 02 लाख, ग्राम इरपानार ब्लाक भैरमगढ़ जिला बीजापुर।
  • 36. नाम- फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या, इनामी 02 लाख, निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा।
  • 37. नाम - लोकेश उर्फ साबन पोयाम पद- जनमिलिशिया सदस्य, निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा।
  • 38. नाम- फुलसिंग कोवाची पद- जनमिलिशिया सदस्य ग्राम भटबेड़ा थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा।

यह भी पढ़ें: मुंगेली के कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक: दो पटवारियों को लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस, पंचायत सचिव निलंबित

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें