Advertisment

Army Daredevils Team: जबलपुर में आज दिखेंगे खतरनाक स्टंट, इस बार बनेंगे दो अनोखे रिकॉर्ड

Army Daredevils Team: जबलपुर में आज दिखेंगे खतरनाक स्टंट, इस बार बनेंगे दो अनोखे रिकॉर्ड, 600 ट्यूबलाइट तोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

author-image
Preetam Manjhi
Army Daredevils Team: जबलपुर में आज दिखेंगे खतरनाक स्टंट, इस बार बनेंगे दो अनोखे रिकॉर्ड

   हाइलाइट्स

  • जिले की डेयरडेविल्स टीम बनाएगी अनोखे रिकॉर्ड।
  • दिखाए जाएंगे खतरनाक स्टंट।
  • 600 ट्यूबलाइट तोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे।
Advertisment

Army Daredevils Team: जिले की डेयरडेविल्स टीम आज यानी कि 12 फरवरी के दिन दो नए विश्व कीर्तिमान बनाने जा रही है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड जबलपुर के कोबरा मैदान में बनाए जाएंगे। जिले की वन सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र के जवानों की यह टीम इसके पहले 32 विश्व कीर्तिमान बना चुकी है। इस बार यह अपने ही एक पुराने कीर्तिमान को तोड़ रहे हैं। एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगे।

   जबलपुर की डेयरडेविल्स टीम

वन सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र के जांबाज जवानों की एक डेयरडेविल्स टीम है। इसकी शुरुआत 1935 से हुई थी। इसके बाद टीम में जवान आते रहे और जाते रहे, लेकिन कभी डेयरडेविल्स टीम ने अपना काम नहीं रोका। बीते 89 सालों में डेयरडेविल्स टीम ने अब तक 32 से ज्यादा विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। यह ऐसे स्टंट करते हैं, जिनको देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। स्टंट में एक छोटी सी गलती जवानों की जान तक ले सकती है।

संबंधित खबर:Pankh Marathon 2024: फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन का 20 पुशअप्स का चैलेंज, LIC रीजनल मैनेजर ने 29 लगा दिए

Advertisment

   इस बार बनाएंगे 600 ट्यूबलाइट तोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

जबलपुर के कोबरा मैदान में डेयरडेविल्स टीम के जवान एक अनोखा रिकार्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। टीम के सदस्य सुशील कुमार के अनुसार, एक बाइक सवार सेना का जवान जो कि तेजी से बाइक दौड़ाकर और एक रैंप से जंप करके एक साथ 600 ट्यूबलाइट तोड़ेगा। इसके पहले भी अलग-अलग एक्टिविटी में डेयरडेविल्स टीम की यह एक्टिविटी शामिल थी। अभी तक इसमें बहुत कम मात्रा में ट्यूबलाइट फोड़े जाते थे, लेकिन इस बार डेयरडेविल्स टीम एक साथ 600 ट्यूबलाइट तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी।

   12 घंटे लेटर पर खड़े होकर मोटरसाइकिल चलाना

एक दूसरे वर्ल्ड रिकॉर्ड में टीम का एक जवान बुलेट के ऊपर एक 12 फीट ऊंची लैडर लगाएगा। इस लेडर पर खड़े होकर जवान 12 घंटे तक चलेगा। बता दें, कि इसके पहले डेयरडेविल्स टीम के ही एक जवान ने 9 घंटे तक मोटरसाइकिल चला कर एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। लेकिन इस बार डेयरडेविल्स टीम अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर इसे लगभग 12 घंटे तक ले जाने की तैयारी कर रही है। यह बेहद खतरनाक स्टंट होता है और इसे केवल सेना के ही जवान कर सकते हैं, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा प्रशिक्षण की जरूरत होती है। धैर्य के साथ 12 घंटे तक बाइक पर खड़े रहना पड़ता है। बाइक एक बड़े घेरे में घूमती रहती है और इस तरीके से यह इवेंट पूरा होता है।

संबंधित खबर:Harda Factory Blast Impact: हरदा हादसे से नर्मदा पर मंडरा रहा प्रदूषण का खतरा, जानें सहायक नदी क्या बदलेगी अपना रास्ता!

Advertisment

डेयरडेविल्स टीम के कर्तव्य बड़े रोचक होते हैं। इनको सामान्य तौर पर गणतंत्र दिवस परेड पर लोगों ने जरूर देखा होगा। जिसमें बहुत सारी मोटरसाइकिलों पर बहुत सारे लोग एक पिरामिड बनाकर खड़े होते हैं। जवानों में जोश बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। सेना के उत्साही नौजवान जब ऐसे रोमांचक करतब करते हैं, तो इन्हें देखकर सामान्य आदमी भी उत्साहित हो जाता है। दूसरे सेना के जवानों में भी उत्साह का संचार होता है।

hindi news MP news jabalpur news dangerous stunts army daredevils team unique records
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें