Advertisment

King Cobra Viral Video: कार के बोनट में छुपा बैठा था खतरनाक कोबरा! इस तरह किया रेस्क्यू, देंखे वीडियो

उस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कुछ लोग कार के अंदर छिपे हुए एक विशालकाय किंग कोबरा का रेस्क्यू करते दिखाई दे रहे है.

author-image
Lokesh Rajput
King Cobra Viral Video: कार के बोनट में छुपा बैठा था खतरनाक कोबरा! इस तरह किया रेस्क्यू, देंखे वीडियो

King Cobra Viral Video: कई बार बारिश के दौरान या फिर ठंठे मौसम में कुछ जहरीले जानवरों को जूतों के अंदर, कार के अंदर, या घर के आसपास सुनसान जगहों पर छुपे बैठे देखा जा सकता हैं. ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही जान तक ले लेती है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें जानवर सुनसान जगहों पर छुपे नजर आते हैं.

Advertisment

हाल ही में ऐसा ही एक ख़तरनाक वीडियो वायरल हुआ है. उस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कुछ लोग कार के अंदर छिपे हुए एक विशालकाय किंग कोबरा का रेस्क्यू करते दिखाई दे रहे है. सबसे पहले कार में कोबरा दिखाते ही रेस्क्यू टीम को इंफॉर्म किया गया. टीम के पहुंचते ही कुछ लोग उसका रेस्क्यू करते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है की कार की जांच करने पर कोबरा उसके अगले हिस्से में छुपा हुआ मिला.

देंखे वायरल वीडियो:

बिना डरे शख्स ने किया किंग कोबरा का रेस्क्यू

फिर रेस्क्यू टीम का एक सदस्य कोबरा की पूंछ को हाथ से पकड़कर उसे कार से बाहर निकालते दिखाई दिया. उस सदस्य ने बिना डरे कोबरा को अपने हाथों से पकड़कर खींच लिया. इस दौरान कई बार कोबरा हमला करने की भी कोशिश करता रहा. आखिरकार, रेस्क्यू टीम का एक सदस्य सतर्कता बरतते हुए उस ख़तरनाक कोबरा को एक थैली के अंदर डाल देता है.

तब कहीं जाकर घर वाले और आसपास मौजूद लोग राहत की सांस लेते हैं. इस वीडियो के अंत में यह देखा जा सकता है कि रेस्क्यू टीम जंगल के बीच में कोबरा सांप को छोड़ देती हैं. ये वीडियो Living Zoology नामक यूट्यूब अकाउंट से शॉर्ट्स पर शेयर किया गया हैं. इस वीडियो को अब तक करीब 30 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके है. तो वहीं, इसे एक लाख 11 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक भी कर चुके है.

Advertisment

इस वीडियो पर यूजर्स के कई जोरदार कमेंट भी सामने आये है. एक यूजर ने लिखा, दिलचस्प! वह सांप संभाले जाने को लेकर खास परेशान नहीं दिख रहा था. परिस्थितियाँ निश्चित रूप से किसी भी मुठभेड़ के परिणाम को प्रभावित करती हैं. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि कितना सुंदर जानवर है.

ये भी पढ़ें:

Viral Story: दूल्हा बनने से पहले ट्रेन के अंदर दोस्तों को दी प्री-वेडिंग पार्टी, खिलाएं कई शानदार व्यंजन

Indian Railways: एक अनोखा रेलवे स्टेशन! जहां 2 KM है, प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 2 के बीच की दूरी

Advertisment
Viral Video 2023 Viral Video King Cobra Viral Video king cobra
Advertisment
चैनल से जुड़ें