Advertisment

Plastic Se Khatra: प्लास्टिक की बोतल से पानी क्यों नहीं पीना चाहिये? जानें यहां

आजकल हम सभी प्लास्टिक की बोतल में पानी-पीने के आदी हो गए हैं। प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना सेहत हानिकारक माना गया है।

author-image
Bansal news
Plastic Se Khatra: प्लास्टिक की बोतल से पानी क्यों नहीं पीना चाहिये? जानें यहां

Plastic Se Khatra: आजकल हम सभी प्लास्टिक की बोतल में पानी-पीने के आदी हो गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना गया है। प्लास्टिक चाहे किसी भी तरह की हो, प्रकृति और सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक है।

Advertisment

कई लोग पीने के लिए प्लास्टिक वाली बोतलबंद पानी भी खरीदते हैं और फिर पानी पीने के बाद उस बोतल को घर के जाते और बार-बार यूज करते रहते हैं। आज हम आपको प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने के कुछ हानिकारक प्रभावों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए

जानते हैं इनके बारे में...

प्लास्टिक धीमा जहर

प्लास्टिक में हानिकारक रसायन ही नहीं होते, प्लास्टिक की बोतलों में जमा होने पर पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्यूमीनियम जैसे हानिकारक पदार्थ भी पैदा होते हैं, जो शरीर के लिए जहर हो सकते हैं। प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीने का मतलब होगा धीमा जहर

पीना, जो धीरे-धीरे और लगातार आपके स्वास्थ्य को खराब करेगा।

कैंसर का खतरा

प्लास्टिक का प्रयोग करने की वजह से इसमें पाए जाने वाले रसायन से सीधा शरीर का संपर्क होता है। प्लास्टिक में पाए जाने वाले रसायन जैसे सीसा, कैडमियम और पारा शरीर में कैंसर, विकलांगता, इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी जैसे गंभीर रोग उत्पन्न करते हैं और इससे बच्चों

Advertisment

का विकास भी प्रभावित होता है।

हाई शुगर की समस्या

आजकल, हमें ज्यादातर प्लास्टिक की बोतलों में पानी मिलता है और इसमें मौजूद हेल्थ कंटेंट को बढ़ाने के लिए, निर्माता इसे खरीदारों को आकर्षित करने के लिए विटामिन युक्त बताते हैं। लेकिन यह और भी हानिकारक है, क्योंकि इसमें फूड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कार्न

सिरप जैसे हानिकारक तत्व होते हैं।

इम्यून सिस्टम पर असर

प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीने से हमारा इम्यून सिस्टम काफी प्रभावित होता है। प्लास्टिक की बोतलों से निकलने वाले रसायन हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बिगाड़ देते हैं।

बोतलों पर टायलेट सीट से ज्यादा कीटाणु

एक रिसर्च में सामने आया है कि प्लास्टिक की बोतलों पर टायलेट सीट से ज्यादा कीटाणु होते हैं। जो इंसान को गंभीर रूप से बीमार बना सकते हैं।

Advertisment

आप क्या करें

पानी के लिए BPA फ्री प्लास्टिक बोतल या संभव हो तो कांच या स्टेनलेस स्टील की बोतल ही खरीदें।

ये भी पढ़ें:

Telangana Assembly Elections: कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत आज से, राहुल और प्रियंका गांधी संभालेगीं मोर्चा

Today History: आज ही के दिन मारा गया था चंदन तस्कर वीरप्पन, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

Jammu kashmir News: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में BSF के दो जवान घायल

Diwali Bonus: केंद्र सरकार का दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बोनस देने का किया ऐलान, जानिए किन्हें मिलने जा रहा है फायदा

Sabarimala Temple: पी.एन. महेश को सबरीमला में प्रसिद्ध अयप्पा मंदिर का नया मुख्य पुजारी किया गया नियुक्त, पढें पूरी खबर

Advertisment
water side effect of plastic bottle plastic ki bottle plastic bottle not good for health plastic bottle ke side effect plastic bottle disadvantages of plastic bottle
Advertisment
चैनल से जुड़ें