Advertisment

Damoh breaking news : दो बच्चियों सहित फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

author-image
Bansal News
Damoh breaking news : दो बच्चियों सहित फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला का शव उसकी दो नाबालिग बच्चियों के साथ फांसी के फंदे पर लटकती मिल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला घरेलू परेशानियों से जूझ रही थी। बताया गया कि बुधवार शाम को 32 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और उसकी दो बेटियां भी मृत मिली हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

5 और 3 साल की दो बेटियां 

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने कहा कि महिला और उसकी 5 और 3 साल की दो बेटियां यहां जटाशंकर कॉलोनी में अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलीं। घटना के वक्त महिला का श्रमिक पति घर पर नहीं था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के पड़ोसियों के अनुसार पारिवारिक मुद्दों के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

 बीड़ी कालोनी निवासी महिला

बताया गया कि महिला जटाशंकर स्थित बीड़ी कालोनी में रहती थी। बुधवार की शाम उसका शव घर में अपनी दोनो मासूम बच्चियों के साथ फांसी पर लटकता मिला। महिला का नाम लता रजक उमृ 32 वर्ष बताया जा रहा है।

woman found hanging on a noose with two girls suicide Jatashankar minor madhya pradesh dead body of woman damoh breaking news Damoh Bidi Colony
Advertisment
चैनल से जुड़ें